भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रोडोपाली में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम पूर्व विधायक सुनीति राठिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रोडोपाली में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम पूर्व विधायक सुनीति राठिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न
तमनार @ संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया के मुख्य आतिथ्य में जिला पंचायत सदस्य रोहिणी बसंत राठिया,पूर्व जनपद अध्यक्ष शशिरेखा राठिया,तारा गुप्ता,लक्ष्मी निषाद अन्य महिला मोर्चा जिला व मण्डल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी सुहागन बहनों को हल्दी कुमकुम लगाकर ओली भरकर सुहाग श्रृंगार सामग्री भेंट किया गया।
कार्यक्रम की झलकी ..







