सुभाषचंद बाजार कसडोल व मिलूपारा में अधरिया समाज का मास्क वितरण में हजारो लोग मास्क पाकर हुए गदगद 🔹 कोरोना संकटकाल में निःशुल्क मास्क वितरण जनजागरूकता अभियान अघरिया समाज का सराहनीय पहल – जतिन्द्र साव भाजपा मंडलाध्यक्ष

सुभाषचंद बाजार कसडोल व मिलूपारा में अधरिया समाज का मास्क वितरण में हजारो लोग मास्क पाकर हुए गदगद 🔹 कोरोना संकटकाल में निःशुल्क मास्क वितरण जनजागरूकता अभियान अघरिया समाज का सराहनीय पहल – जतिन्द्र साव भाजपा मंडलाध्यक्ष तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 29.1.2022 अखिल भारतीय अधरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा कोरोना संकट काल में बिना मास्क वाले जरूरतमंदों को दिनांक 29 जनवरी शनिवार को सुभाषचंद बाजार कसडोल में सैकड़ो लोग निःशुल्क मास्क पाकर गदगद हुए। मास्क वितरण के साथ बेसहारा गरीब जरूरतमंद ग्रामीण को कम्बल प्रदाय हेतु चिन्हाकित किया गया।
कोरोना बचाव व जनजागरूकता पम्पलेट वितरण कार्यक्रम में कसडोल के युवाओं के साथ वरिष्ठगणों ने सराहनीय योगदान दिया।
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत पश्चात श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर कोविड़ प्रोटोकाल शासन के नियमो का पालन करते हुए मुख्य अतिथि लछिन्दर राठिया,अध्यक्षता गिरिजाशंकर पटेल एवं दुलेंद्र पटेल केंद्रीय मीडिया प्रभारी,विशिष्ठ अतिथि जतिन्द्र कुमार साव भाजपा मंडलाध्यक्ष, विद्याधर साव,मुकेश पड़िहारी,युनामणि पटेल ,घनश्याम पटेल,केशव प्रसाद पटेल,किशोर कुमार पटेल,टिकेन्द्र पटेल अन्य गणमान्य नागरिक युवा कार्यकर्ता व केंद्रीय,क्षेत्रीय पदाधिकारी वरिष्ठ सामाजिक बन्धुओ की
उपस्थिति में करीबन सात सौ बाजार आने वाले लोगो को निःशुल्क मास्क वितरण व जनजागरूकता पम्पलेट दिया गया।
मिलुपारा में मुख्य अतिथि कलावती टीकमसिंह सिदार ,अध्यक्षता दुर्योधन पटेल,हेमलाल पटेल, यादलाल नायक, सीताराम चौधरी,रामकुमार पटेल,उसत पटेल,रमेश नायक,नेहरु पटेल,गोपाल पटेल अन्य सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।बाजार में आये दुकानदार व खरीददारों ने निःशुल्क मास्क पाकर गदगद नजर आए।सभी ने अघरिया समाज के समाजसेवियो का हार्दिक धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी संकटकाल वर्ष 2020 में अ.भा.अघरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा लॉक डाउन में फंसे सैकड़ो जरूरतमंद मजदूरों हेतु सुखा राशन समाग्री के साथ साबुन, मास्क, सेनेटाईजर वितरण किया गया था। इस पुनीत कार्य हेतु शासन प्रशासन व जरूरतमंदों के साथ सभी वर्गों द्वारा अघरिया समाज का सराहना किया गया।
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्रामीणों व सामाजिक बन्धुओ की आग्रह पर छ ग शासन स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के मार्गदर्शन में सार्वजनिक स्थल,साप्ताहिक बाजारों में हजारो लोगो को निःशुल्क मास्क वितरण की जा रही है।मास्क वितरण के साथ गांव के बेसहारा गरीब जरूरतमंद ग्रामीण को कम्बल प्रदाय हेतु ग्रामाध्यक्ष व परिक्षेत्र अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियो मास्क व कम्बल वितरण समिति द्वारा चिन्हाकित किया जा रहा है ।


