पूंजीपथरा पुलिस ने की जुआ फड़ पर कार्रवाई, जुआ खेलते 5 जुआरियों को पकड़ा, 7840 रूपये नगद सहित 52 पत्ती ताश जब्त

पूंजीपथरा पुलिस ने की जुआ फड़ पर कार्रवाई, जुआ खेलते 5 जुआरियों को पकड़ा, 7840 रूपये नगद सहित 52 पत्ती ताश जब्त
तमनार @ संदेशा 15 जुलाई को प्रतिदिन की तरह शाम 17:00 बजे से थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं हमराह स्टाफ सउनि जी0 पी0 बंजारे, सउनि सिमसोन मिंज, प्र0आर0 58, आरक्षक गणेश राम राठिया, भगवती प्रसाद राठिया द्वारा ग्राम तराईमाल, गेरवानी में पैदल पेट्रोलिंग कर रहे थे । इसी दरम्यान मुखबिर से सूचना मिला कि पूंजीपथरा में कियोस्क शाखा के सामने स्ट्रीट लाईट के उजाला में कुछ लोग 52 पत्ती तास से काट पट्टी नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा गवाहों के साथ जुआ रेड कार्यवाही कराया गया । मौके पर जुआ खेलते जुआडी 1. संजीत उर्फ पप्पू गुप्ता 2. अगस्ती प्रसाद धोबा 3. जगदीश प्रसाद धोबा, 4. राजेन्द्र सागर 5-नेहरू धोबा सभी निवासी पूंजीपथरा पकड़ गये । जुआडियों के सामने फड व पास से कुल 7,840 रूपये नगदी, 52 पत्ती ताश तथा प्लास्टिक बोरी जप्त किया गया है, आरोपियों पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

