खरसिया सेन्द्रीपाली में हाईटेंशन बिजली टावर पर कार्य दौरान गिरा टावर 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

खरसिया सेन्द्रीपाली में हाईटेंशन बिजली टावर पर कार्य दौरान गिरा टावर 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
रायगढ़ @ संदेशा 24 रायगढ़ के खरसिया नेशनल हाइवे पर टॉवर लाइन शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है जिसकी चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 2 गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार जारी है।
इस संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार आज 5 फरवरी को लगभग 3:30 से 4 बजे के बीच थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेन्द्रीपाली में कोरबा से भुवनेश्वर जाने वाले हाईटेंशन टॉवर लाइन का शिफ्टिंग कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक हाईटेंशन व टावर अचानक भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से घटना स्थल पर 2 मजदूर की मौत हो गई, वही रायगढ़ जिला अस्पताल पहुंचते पहुंचते एक और मजदूर की मौत हो गई वहीं एक ने ईलाज दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उक्त सभी मजदूर ग्राम गोविंद जिला हजारीबाग झारखंड के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

