अभा अघरिया समाज द्वारा देवगढ़ में निःशुल्क मास्क वितरण जन जागरुकता अभियान सम्पन्न

अभा अघरिया समाज द्वारा देवगढ़ में निःशुल्क मास्क वितरण जन जागरुकता अभियान सम्पन्न
?तमनार के सीएचसी,थाना,जनपद तहसील,बैंक,बीईओ सहित अन्य शासकीय कार्यालय में किया गया मास्क वितरण..
तमनार @संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल
अखिल भारतीय अधरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा कोरोना महामारी संकट काल में केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य देवगढ़ तहसील तमनार के सोमवार साप्ताहिक बाजार में सरपंच अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हजारो लोगो को निःशुल्क मास्क वितरण के साथ कोरोना बचाव जनजागरुकता पम्पलेट बाँटा गया। मास्क वितरण अभियान ग्राम पंचायत देवगढ़ में मुख्य अतिथि तिलमती सिदार जनपद सदस्य,विजय सिदार सरपंच, सुकांति सिदार पंच, मालती सिदार पंच अन्य अतिथिगण की उपस्थिति रही।

अघरिया समाज से अध्यक्ष दुर्योधन पटेल,महासचिव दुलेंद्र पटेल,महिला संयोजिका ज्योति पटेल,परिक्षेत्राध्यक्ष अश्वनी चौधरी,कन्हैया चौधरी,गोपाल पटेल,दिलीप नायक, देवनारायण नायक, मनीराम पटेल अन्य सामाजिक बन्धुओ द्वारा मास्क वितरण में सराहनीय योगदान रहा।
बीडीसी तिलमती सिदार,अघरिया समाज तमनार परिक्षेत्र मुढ़ीनार के सामाजिक बन्धुओ का सराहनीय योगदान रहा। सर्वप्रथम अतिथियों को सेनेटाइज कर मास्क भेंटकर स्वागत के बाद श्री कृष्ण भगवान,भारत माता की पूजा अर्चना कर मास्क वितरण प्रारम्भ किया गया। छग शासन स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में कोरोना प्रोटोकाल दिशा निर्देशों का पालन करते बिना मास्क वाले जरूरतमंद ग्रामीणों,बाजार आये दुकानदार व खरीददार एवं को निःशुल्क मास्क व स्वास्थ्य विभाग के कोरोना बचाव उपाय सम्बन्धी जनजागरूकता पम्पलेट बाँटा गया। मास्क वितरण के साथ ही सामाजिक बन्धुओ द्वारा परिक्षेत्र के गांवो में बेसहारा ब्यक्तियों का कम्बल प्रदाय हेतु चिन्हाकन किया गया।
निःशुल्क मास्क वितरण जन जागरुकता अभियान का 15 वां देवगढ़ साप्ताहिक बाजार में 7 फरवरी को मास्क वितरण कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने तमनार जनपद के साप्ताहिक बाजारो मे हजारो लोगो को अघरिया समाज द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण जनजागरूकता अभियान को सराहनीय पहल बताते धन्यवाद दिया गया बाजार में आये दुकानदार व खरीददारों ने निःशुल्क मास्क पाकर गदगद नजर आए।सभी ने अघरिया समाज के समाजसेवियो की सराहना किया।
जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारितलयो ने आगन्तुक ग्रामवासियो को मास्क बांटकर कोविड़ 19 शासन के दिशा निर्देशों को पालन करने आव्हान किये।
उल्लेखनीय है कि केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के 15 साप्ताहिक बाजारो में निःशुल्क मास्क वितरण जन जागरूकता अभियान 27 जनवरी से 8 फरवरी 2022 तक करीबन 15 हजार मास्क व 200 कम्बल वितरण किया गया। तमनार, धौराभाठा,कसडोल,मिलूपारा,सराईडीपा,तराईमाल,पूंजीपथरा,झिंकाबहाल, उरबा,पालीघाट,खम्हरिया,पेलमा,महलोई,सराईपाली,देवगढ़ सहित तमनार के सीएचसी,थाना,ग्रमीण व स्टेट बैंक,तहसील कार्यालय,जनपद,वन परिक्षेत्र,विद्युत कार्यालय,बीईओ कार्यालय में करीबन 15 हजार मास्क वितरण किया गया।

छग शासन स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में कोरोना प्रोटोकाल दिशा निर्देशों का पालन करते साप्ताहिक बाजारों में बिना मास्क वाले दुकानदार व खरीददार एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क मास्क व स्वास्थ्य विभाग के कोरोना बचाव उपाय सावधानियों को माइक सेट के माध्यम से प्रसारित कर जनजागरूकता पम्पलेट बाँटा गया। मास्क वितरण के साथ ही सामाजिक बन्धुओ द्वारा गांवो में बेसहारा ब्यक्तियों का चिन्हाकन कर कम्बल वितरण की गई।
देवगढ़ सप्ताहिक बाजार में पधारे मुख्य अतिथि जनपद सदस्य तिलमती सिदार ने तमनार जनपद के सभी 15 साप्ताहिक बाजारो मे हजारो लोगो को अघरिया समाज द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण जनजागरूकता अभियान को सराहनीय पहल बताते धन्यवाद दिया गया बाजार में आये दुकानदार व खरीददार एवं ग्रामवासियो ने निःशुल्क मास्क पाकर गदगद नजर आए।सभी ने अघरिया समाज के समाजसेवियो की सराहना किया।

मास्क वितरण कार्यक्रम तमनार में सरपंच गुलापी सिदार,अध्यक्षता दुर्योधन पटेल,प्रभारी दुलेंद्र पटेल,धौराभाठा में हेमसागर सिदार अध्यक्षता बिहारी लाल पटेल,मिलूपारा में कलावती सिदार सरपंच,कसडोल में लक्षिन्दर राठिया जतिन्द्र साव,गिरिजाशंकर पटेल, सराईडीपा में पूर्व विधायक सुनीति सत्यानन्द राठिया,दुर्योधन पटेल, तराईमाल में तरुनीसेन मालाकार,घनश्याम मालाकार प्रदीप नायक,पूंजीपथरा गंगा प्रसाद धोबा,द्वारिका सिंह उद्धव चौधरी,झिंकाबहाल में भाजपा जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा,जतिन्द्र साव,दिनेश चौधरी,दुर्योधन पटेल उरबा में सरपंच नकुल राठिया,हेमलाल पटेल, पालीघाट में सरपंच कृष्ण कुमार राठिया,निशामणि बेहरा,डीडीसी प्रतिनिधि दुर्गेश राठिया,बीडीसी जयप्रसाद किसान,परमानन्द चौधरी,खम्हरिया सरपंच बल्लभी राठिया,सुनीता पटेल,पेलमा मे सरपंच चक्रधर राठिया हेमलाल पटेल,गोपाल पटेल,सराईपाली में सरपंच लक्ष्मींन उत्तम सिदार,सुरेन्द भोय,महेश भोय दुर्योधन पटेल,दुलेंद्र पटेल देवगढ़ में जनपद सदस्य तिलमती सिदार सरपंच विजय सिदार दुर्योधन पटेल,दुलेंद्र पटेल,ज्योति पटेल अश्वनी चौधरी,कन्हैया चौधरी अन्य जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


