तमनार
कसडोल में सोलह प्रहरी नाम यज्ञ में भजन कीर्तन पार्टियों से श्रद्धालुओं का लग रहा तांता

कसडोल में सोलह प्रहरी नाम यज्ञ में भजन कीर्तन पार्टियों से श्रद्धालुओं का लग रहा तांता
तमनार @संदेशा 24 केलो नदी,मॉ घटेश्वरी देवी के गोद मे बसा ग्राम कसडोल विकास खण्ड तमनार मेंं सार्वजनिक श्री सरस्वती पूजन 2022 के अवसर पर सोलह प्रहरी नाम यज्ञ में भजन कीर्तन पार्टियों से श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है।

दिनांक 7 फरवरी सोमवार को प्रातः 10 बजे से नाम यज्ञ प्रारम्भ हुआ है 9 फरवरी को नाम विश्राम,नगर भृमण,दधिभंजन एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे सोलह प्रहरी नाम यज्ञ में भजन कीर्तन पार्टियों के सुमधुर धुनों में बच्चे युवा वरिष्ठगण मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।


