रायगढ़ तहसील मारपीट मामला: कर्मचारी और अधिवक्ता एक दूसरे पर लगा रहे मारपीट का आरोप

रायगढ़ तहसील के कर्मचारी और अधिवक्ता एक दूसरे पर लगा रहे मारपीट का आरोप
@ तहसील कार्यालय में मारपीट को लेकर थाना चक्रधरनगर में अपराध दर्ज
@ अधिवक्ता संघ ने छुट्टी के दिन आपात बैठक कर लिया निर्णय संघर्ष समिति का किया गठन
रायगढ़ @ संदेशा 24 रायगढ़ तहसील के कर्मचारी और अधिवक्ता एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।अधिवक्ताओ ने रायगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संघ के सदस्यों ने राजस्व न्यायालय के अंदर हल्लाबोल दिया । वहीं कर्मचारी संगठन भी विरोध में कार्यालय बन्द कर धरने पर बैठ गए हैं।आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एक चपरासी से मारपीट करने का आरोप है। इस दौरान अपशब्दों का भी खुलकर प्रयोग हुआ। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कल एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने अधिवक्ता जितेंद शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही अपने चपरासी को निर्देशित कर अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा को धक्के मार कर बाहर निकाल दिया और उनसे मारपीट की गई। फिर उन्हे चक्रधर नगर थाने भी ले जाया गया। इस मामले को लेकर आज अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल कर राजस्व न्यायालय का घेराव कर दिया। इस दौरान तहसीलदार सुनील अग्रवाल के मुर्दाबाद के नारे भी लगे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर तहसीलदार सुनील अग्रवाल के खिलाफ कार्यवाही नही होती है तो संघ हड़ताल करने को बाध्य होगा ।इधर तहसीलदार सुनील अग्रवाल के उनके गृह क्षेत्र में पदस्थापना को लेकर भी अधिवक्ता संघ ने प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

इस संबंध में अपर कलेक्टर आर.ए कुरुवंशी ने कहा कि मामले की जानकारी ली जाएगी और जो भी दोषी होगा उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चाहे वो तहसीलदार हो या वकील, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि कल एक अधिवक्ता के साथ तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने अभद्र व्यवहार किया था । सारंगढ़ में पदस्थापना के दौरान भी तहसीलदार पर गलत व्यवहार का आरोप लग चुका है । कल तहसीलदार के कहने पर चपरासी द्वारा अधिवक्ता से मारपीट के आरोप पर अधिवक्ताओं ने चपरासी से मारपीट की। तहसील व जिला कार्यालय के कर्मचारियों ने विरोध में काम बंद कर दिया है । वे कार्यवाही की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । उनका कहना है कि जब तक दोषी अधिवक्ता पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक काम बंद रहेगा।

तहसील कार्यालय में मारपीट को लेकर थाना चक्रधरनगर में अपराध दर्ज
दिनांक 11.02.2022 के दोपहर तहसील कार्यालय रायगढ़ में कुछ वकीलों द्वारा तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 व अन्य व्यक्तियों के साथ गाली गलौच मारपीट को लेकर पीड़ित सहायक ग्रेड-3 (विशेष वर्ग का सदस्य होने से नाम विलोपित ) तहसील कार्यालय रायगढ़ द्वारा थाना चक्रधरनगर में कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया गया जिस पर आरोपित वकीलों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
पीड़ित द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर लेख है कि आज दिनांक 11.02.2022 को दोपहर करीब 02 बजे के आसपास तहसील के वकील जितेन्द्र शर्मा, महेश पटेल, दीपक मोडा तथा अन्य के द्वारा गाली गलीच करते हुये कार्यालय में आये और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुये विशेष वर्ग का सदस्य हूँ यह जानते हुये गाली गुफ्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये । उसके बाद कार्यालय से निकल कर जितेन्द्र शर्मा, महेश पटेल, दीपक मोडा तथा अन्य द्वारा एसडीएम कार्यालय के भृत्य अखिलेश श्रीवास को भी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये जिसे बीच बचाव करने आये नायब तहसीलदार के साथ भी गाली गलौच, मारपीट किये हैं । आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में अप.क्र. 89/2022 धारा 186, 294, 332, 353, 34 भादवि, 3(2)(va) SC /ST ACT का अपराध जितेन्द्र शर्मा, महेश पटेल, दीपक मोडा व अन्य पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं, सभी गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है ।
अधिवक्ता संघ ने छुट्टी के दिन आपात बैठक कर लिया निर्णय संघर्ष समिति का किया गठन
रायगढ़ जिले के राजस्व न्यायालयों काअधिवक्ता संघ बहिष्कार करेंगे
4 घंटे चली बैठक के बाद अधिवक्ता संघ ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 17 सदस्यों वाली संघर्ष समिति का गठन किया गया है ये समिति आगामी निर्णय लेगी। एट्रोसिटी एक्ट के तहत अधिवक्ताओं के खिलाफ जो एफआईआर किया गया है उसे तत्काल वापस लिया जावे तहसीलदार, क्लर्क और जो भी बाबू 5 साल से ज्यादा समय तक एक ही तहसील में पदस्थ हैं उन्हे रायगढ़ जिले से अन्यत्र जिले में ट्रांसफर किया जाए।मांगे पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध तरीकें से आंदोलन करेगा।


