ग्राम नागरामुड़ा थाना तमनार निर्माणाधीन दो मंजिला मकान का छत गिरने से भागवत आचर्य पंडित योगेश जी महाराज का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

ग्राम नागरामुड़ा थाना तमनार निर्माणाधीन दो मंजिला मकान का छत गिरने से भागवत आचर्य पंडित योगेश जी महाराज का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल
13.2.2022 रायगढ़ जिले के थाना तमनार अंतर्गत ग्राम नागरामुड़ा में दिनांक 12 फरवरी शनिवार शाम करीबन 6:30 बजे दो मंजिला मकान की ढलाई हो चुकी थी और कुछ शेष ढलाई कार्य करके श्रमिक चले गए थे जिसे देखने के लिए निर्माणाधीन मकान मालिक भागवत आचर्य पंडित योगेश जी महाराज,मिस्त्री चतुर्भुज मिर्धा और संतोष मिश्रा अंदर गए थे कि ढलाई किये हुए छत धराशाही हो गया और मलबे में दब गए सूचना मिलते ही थाना थाना प्रभारी जीपी बंजारे अपने टीम के साथ मौके घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया। चतुर्भुज घायल महलोई निवासी को जिंदल फोर्टिस में भर्ती कराया गया। वहीं 4 घंटे की रेस्क्यू के बाद मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकालकर रात्रि 12 बजे सीएचसी तमनार लाया गया जहां डॉक्टर डी एस पैकरा बीएमओ ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
। मृतक लोकप्रिय भागवताचार्य पंडित योगेश जी महाराज राधा माधव सेवा आश्रम नेत्रहीन विद्यालय कसडोल के संचालक थे और कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी के परम शिष्य थे।

