भागवत कथा वाचक श्री श्री योगेश जी महाराज का निधन से चहुंओर शोक की लहर, शव यात्रा में श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा जन सैलाब

भागवत कथा वाचक श्री श्री योगेश जी महाराज का निधन से चहुंओर शोक की लहर..
? कसडोल तमनार नगर के शव यात्रा में श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा जन सैलाब
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल 13.2.2022 रायगढ़ जिले के लोकप्रिय भागवत आचार्य श्री श्री योगेश जी महाराज राधा माधव सेवा आश्रम व नेत्रहीन विद्यालय कसडोल तमनार के संस्थापक संचालक एवं श्री देवकीनंदन ठाकुर जी के कृपापात्र शिष्य का आकस्मिक निधन से चहुओर शोक की लहर है।पैतृक गांव कसडोल तमनार में शव यात्रा के दौरान सैकड़ो बच्चे युवा महिला गणमान्य नागरिक,ब्राम्हण समाज,धार्मिक सामाजिक,राजनीतिक, व्यापारी संगठन,पत्रकारगण सहित श्रद्धांजलि देने जन सैलाब उमड़ा।

भागवत कथा वाचक पण्डित योगेश जी महाराज के निधन की खबर लगते ही केलो बनांचल तहसील तमनार जिला रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ ओडिसा में शोक की लहर है।
महाराज जी की अंतिम दर्शन हेतु पैतृक गांव मे परिवार कुटुम्बजनो के साथ उनके शिष्य क्षेत्रवासियों श्रद्धांजलि अर्पित करने तांता लगा रहा। 11 बजे ग्राम कसडोल से तमनार बरभाटा चौक, बस स्टैंड जगन्नाथ मंदिर, पटनायक मोहल्ला खालेपारा होते हुए आदर्श चौक गोढ़ी होते हुए काशीनगर कसडोल बस्ती में शव यात्रा में सैकड़ो बच्चे युवा महिलाये वरिष्ट गणो सहित धार्मिक सामाजिक व्यापारी संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

दाह संस्कार राधा माधव सेवा आश्रम नेत्रहीन विद्यालय कसडोल प्रांगण में सैकड़ो लोग शामिल हुए। श्री श्री योगश जी महाराज अपने पीछे पत्नि व एक वर्षोय नन्हा बच्चा,भैया दिनेश महापात्र,विजय महापात्र एवं दर्जनों नेत्रहीन बच्चे सैकड़ो यजमान ईस्ट मित्र बंधु बांधव को रोता विलखता छोड़ गए।शव यात्रा दाह संस्कार में ज्योतिषाचार्य किशोर पाणिग्रही,हिमांशु पाणिग्रही,दयानंद पंडा,सरोज पंडा,महेंद्र शर्मा,राजेश त्रिपाठी,बजरंग अग्रवाल,अश्वनी पटनायक,सतीशचंद्र बेहरा,जतिन कुमार साव, गिरजा शंकर पटेल,दुलेंद्र पटेल,युनामणि पटेल,लोकनाथ पटेल,घनश्याम पटेल,बबलू साहू,जागेश्वर बेहरा,रमेश बेहरा दयानंद पटनायक विनायक पटनायक रवि भगत दीपक पटनायक सरपंच लछिन्दर राठिया,नरेश साहू,उमेश गोपाल गुप्ता,रूपचन्द गुप्ता अन्य सैकड़ो लोगो द्वाराश्रद्धाजली दी गई।

ज्ञात हो कि 12 फरवरी शाम को ग्राम नागरामुड़ा थाना तमनार स्थित अपने निर्माणाधीन दो मंजिला मकान का छत गिरने से मलबे में दबने से तमनार पुलिस ग्रामीणों द्वारा 4 घन्टे रेस्क्यू कर सीएचसी तमनार लाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर पीएम किया गया। तमनार पुलिस पंचनामा कार्रवाई करते मर्ग कायम कर विवेचना में ली गई है।

