तहसील कार्यालय तमनार में लटका ताला..ग्रामीण पूछ रहे कब होगा हड़ताल का निपटारा

तहसील कार्यालय तमनार में लटका ताला..ग्रामीण पूछ रहे कब होगा हड़ताल का निपटारा
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल 14.2.2022
रायगढ़ तहसील कार्यालय में वहाँ पदस्थ नायब तहसीलदार लिपिक व भृत्य के साथ हुई घटना से आक्रोशित तमनार तहसील कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने भी जिला कनिष्ठ अधिकारी संघ के बैनर तले तहसीलदार,नायब तहसीदार,पटवारी लिपिक,कोटवार हडताल पर है जिससे तहसील कार्यालय में ताला लटक गया है वही दूर दराज गांवों से आये ग्रामीणों ने बताया कि तहसील कार्यालय बन्द होने के कारण निराश घर जाना पड़ रहा है।
ज्ञात हो कि रायगढ़ जिले के तहसील कार्यालय में लिपिक एवं भृत्य के साथ अधिवक्ता द्वारा मारपीट की घटना एवं बचाने आये नायब तहसीलदार के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना से नाराज कनिष्ठ अधिकारी संघ सहित राजस्व विभाग के पटवारी लिपिक एवं कोटवार अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये है. जिससे तहसील कार्यालय में ताला लटक गया है वही हड़ताल से पक्षकार परेशान होने लगे है.
नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल ने बताया कि रायगढ़ मे अधिवक्ताओं द्वारा मारपीट की घटना की निंदा करते है तथा अपनी पूर्ण सुरक्षा के साथ दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है
राजस्व विभाग रायगढ़ में हुई घटना की पुनरावृत्ति न हो साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी व कडी कार्यवाही के साथ पुलिस की सुरक्षा जरूरी है जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी हम अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे रहेंगे।


