यूपीएससी की परीक्षा मे 30 वां छग प्रदेश मे टॉप विकास भोय का पुसौर में गौरव सम्मान समारोह

यूपीएससी की परीक्षा मे 30 वां छग प्रदेश मे टॉप विकास भोय का पुसौर में गौरव सम्मान समारोह
?पुसौर शैक्षणिक आकाश मे एक और सितारा चमका…शिव राजपूत केलो कपूत
पुसौर @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले मे पुसौर ब्लॉक के ग्राम पडिगाँव से एक सामान्य परिवार के नवयुवक ने यू.पी.एस.सी.की परीक्षा मे 30 वाँ और प्रदेश मे टाप किया।
हरित सेवा समिति पुसौर सीताराम चौहान की अगुवाई मे उपरोक्त छात्र विकास भोय का सम्मान करने गौरव समारोह का आयोजन बस स्टैंड पुसौर मे किया गया। जिसमें पुसौर तहसील के विभिन्न विभाग प्रमुख अभिनव विद्या मंदिर के संचालक अक्षय सतपथी शिक्षक उमेश साव और छात्र छात्राएं शामिल हुये गौरतलब है कि विकास भोय इसी स्कूल के विद्यार्थी थे।
गौरव समारोह मे मधु एजाज खान,विनय केशर,बी.एम.ओ.डॉ. चन्द्र वंशी.बीईओ दिनेश पटेल,आई टी आई से नवीन शर्मा शिक्षा विभाग से मोनिका गुप्ता आत्मानंद स्कूल से
खम्हारी मैडम हेमांशु गुप्ता,सुशील चौहान अनिल कुमार गुप्ता एवं स्टेट बैंक के राकेश कुमार राय अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


