प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरबा को बेहतर स्वास्थ्य केंद्र बनाने हेतु जन चेतना मंच आदिवासी महिला महापंचायत द्वारा बैठक

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरबा को बेहतर स्वास्थ्य केंद्र बनाने हेतु जन चेतना मंच आदिवासी महिला महापंचायत द्वारा बैठक
तमनार @ संदेशा 24 21.2.2022 विकास खण्ड तमनार दिनांक 20/2 /2022 को ग्राम पंचायत ऊरबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन चेतना मंच आदिवासी महिला महापंचायत उरबा पेलमा के सरपंच,जनपद सदस्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ तथा समाज के जागरूक लोगों एवं वीडियो वॉलिंटियर्स के खास कार्यक्रम स्वास्थ्य अस्पताल के मुद्दे पर चर्चा व पीएचसी उरबा को बेहतर स्वास्थ्य केंद्र में बदलने तथा स्वास्थ्य केंद्र की कमियों को दूर करने पर विचार विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में एक एंबुलेंस, दवाइयां मेन पावर सफाई दीवार लेखन पानी की समस्या को दूर करने के लिए सर्वप्रथम ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर एंबुलेंस बाउंड्री वाल दवाई पीने योग्य शुद्ध पानी के लिए आरो जैसी सुविधाओं के लिए फंड के माध्यम से उपरोक्त अस्पताल में व्यवस्था करवाने के लिए ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर को आवेदन देने का निर्णय लिया गया ताकि उपरोक्त कमियों को दूर किया जा सके।

