कसडोल -भैसगढ़ी जंगल में विचरण कर रहा हाथियों का दल,सावधान सतर्क रहने की जा रही अपील

कसडोल -भैसगढ़ी जंगल में विचरण कर रहा हाथियों का दल,सावधान सतर्क रहने की जा रही अपील
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल 21.2.2022रायगढ़ जिले के विकास खण्ड तमनार के कसडोल – भैसगढ़ी सड़क से लगे जंगल में 20 फरवरी रविवार शाम को हाथियों का झुंड विचरण करते राहगीरों के द्वारा जंगल के अंदर सड़क पार करते हुए एक हाथी को देखा गया है। राहगीरों के द्वारा रास्ते पर खड़े हाथी का वीडियो भी बनाया गया है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखे वीडियो..
कसडोल निवासी भोज राम साहू ने बताया कि कसडोल गांव से रायगढ़ जाने के लिए रविवार को शाम करीबन 5:00 बजे निकला था कि राटरोट रेल्वे पुल के पास एक हाथी सड़क पार करते हुए दिखाई पड़ा। जहां उसके अलावा अन्य राहगीर भी हाथी को देख दूर खड़े हुए थे। हाथी जब जंगल की ओर रास्ता पार कर निकला तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।भैंसगढ़ी के गुरुदयाल मालाकार अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जुनवानी भैंसगढ़ी जंगल तरफ हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

