रायगढ़ पुलिस के इस रूप ने जीता पुसौर वासियों का दिल, शहीद के घर पुसौर पुलिस ने बिखेरीं खुशियां

रायगढ़ पुलिस के इस रूप ने जीता पुसौर वासियों का दिल, शहीद के घर पुसौर पुलिस ने बिखेरीं खुशियां
●शहीद की बेटी के जन्मोत्सव पर केक और गिफ्ट लेकर पहुंचे थाना प्रभारी पुसौर
रायगढ़ @ संदेशा 24 पुसौर पुलिस अपने पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना, एडिशनल एसपी लखन पटले तथा पर्यवेक्षण अधिकारी एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन पर अपने कार्यों से क्षेत्रवासियों का दिल जीत रही है । पुसौर से ‘खाकी’ की ऐसी ही दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है ।

दिनांक 22.02.2022 को थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव शहीद शिवकुमार सिदार के घर ग्राम तिलगी उसकी बेटी का जन्मदिन मनाने अचानक उसके घर पहुंचे । थाना प्रभारी को शहीद की बिटिया का आज जन्म दिन होने की जानकारी मिलने पर मिठाई, केक और गिफ्ट लेकर उसके घर पहुंचे । इस साल शहीद की बेटिया का जन्मदिन खास अंदाज में उसके घर पर मनाया गया । पुलिस अंकल से मिठाई, गिफ्ट और केक पाकर बच्ची तो मासूम का चेहरा खुशी खिल उठा। परिवार ने भी थाना प्रभारी और स्टाफ का आभार व्यक्त किये । उप निरीक्षक गिरधारी साव शहीद की बेटी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देकर अपने परिजनों के साथ थाना घूमने आने आमंत्रित किया गया ।

