तमनार थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के तीन माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

तमनार थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के तीन माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर
तमनार @ संदेशा 24 पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस द्वारा पिछले तीन माह से गिरफ्तारी के भय से लुक छिप रहे आरोपी राजा चौहान को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
थाना तमनार से जानकारी के अनुसार दिनांक 08.11.2021 को रिपोर्टकर्ता रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग भतीजी उसके साथ रहकर पढाई कर रही थी तो दिनांक 05.11.2021 को घर में बिना बताये कहीं चली गई है, तमनार पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 IPC का अपराध पंजीबद्ध किया गया । बालिका की पतासाजी दौरान दिनांक 22/11/2021 को तमनार थाना क्षेत्र के गांव में बालिका मिली जिसका महिला अधिकारी से कथन कराने पर लमदरहा निवासी राजा चौहान शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाना और शारीरिक संबंध बनाना बतायी ।

प्रकरण में धारा 366, 376 भा.द.वि एवं 06 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी । जिसे आज थाना प्रभारी तमनार उपनिरीक्षक जीपी बंजारे द्वारा मुखबिर सूचना पर तमनार में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी राजा चौहान उर्फ पिन्टू पिता कार्तिकराम चैहान उम्र 24 वर्ष निवासी लमदरहा थाना तमनार जिला रायगढ* का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर रिमांड पर भेजा गया है ।


