अभा अघरिया समाज केंद्रीय समिति का विशेष अधिवेशन सम्पन्न

अभा अघरिया समाज केंद्रीय समिति का विशेष अधिवेशन सम्पन्न ?सामाजिक नियमावली,संविधान में आंशिक संशोधन कर प्रस्ताव पारित
?समाज में वरिष्ठगणो का मार्गदर्शन,युवा महिलाओ का सक्रियता सराहनीय-प्रकाश नायक
? तनमन धन से समर्पित सहयोग से समाज का सर्वांगीण विकास-ओपी चौधरी
रायगढ़दु @ लेंद्र पटेल 28.2.2022 अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति का रायगढ़ में विशेष अधिवेशन महासभा दर्जा 27 फरवरी 2022 को अघरिया सदन रायगढ़ में वर्ष 2017 में सामाजिक नियमावली,संविधान का आंशिक संशोधन कर प्रस्ताव पारित किया गया।
विशेष अधिवेशन रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की मुख्य आतिथ्य व केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी आईएएस,पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी सहित अन्य 10 अंचल छत्तीसगढ़ ओडिसा सहित भारतवर्ष के सैकड़ो गणमान्य केंद्रीय व अंचल व क्षेत्रीय पदाधिकारियो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम पंजीयन पश्चात इष्टदेव श्री कृष्णभगवान की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर अतिथियों एवं सामाजिक बंधुओ का तिलक रोली पुष्प गुच्छ स्वागत गीत से भव्य स्वागत किया गया।
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कहाकि अखिल भारतीय अघरिया समाज संगठन सुदृढ़ता एकता संविधान नियमावली उत्कृष्ट है।विशेष अधिवेशन मे समयानुसार संविधान पारित करना है।समाज कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य, व्यापार,राजनीति सभी क्षेत्रो में अपना अमिट छाप छोड़ रहा है। समाज मे वरिष्ठगणो के मार्गदर्शन में युवाओ महिलाओ के सहभागिता व सक्रियता से समाज का सर्वांगिण विकास हो रहा है।
पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी आईएएस ने कहाकि हमारे समाज को शिक्षा कृषि राजनीति,प्रशासन,व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने हेतु संगठित प्रयास कर तन मन धन से समर्पित होकर दान सहयोग करना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ सिस्टम बनाकर युवा महिलाओं कृषक व प्रतिभाओं का प्रोत्साहित करने से समाज का सर्वांगिण विकास होगा।
केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने कहाकि सामाजिक संगठन संविधान के प्रारूप में जो खामियां हैं उन्हे दूर करने के लिए पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल , विधायक प्रकाश नायक, पूर्व कलेक्टर ओ पी चौधरी आई ए एस के मार्गदर्शन में कमेटी बनाकर संगठन के संविधान का विस्तृत अध्ययन करके कमियों को दुरुस्त हेतु खुले मंच के माध्यम से चर्चा परिचर्चा कर सबके आपसी विचार विमर्श सुझाव मार्गदर्शन प्रस्ताव के बाद सर्वसम्मति से अंतिम प्रारूप को पारित करना है।
केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वरिका पटेल द्वारा महासभा दर्जा विशेष अधिवेशन में अघरिया समाज केन्द्रीय समिति रायगढ़ का पंजीयन क्रमांक 8447 वर्ष 1979 में रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी में समय समय पर समाज द्वारा आवश्यक संशोधन प्रस्ताव जमा किया गया लेकिन अप्रूवल नही लेने से हुई समास्याओं की जानकारी दी गई। केन्द्रीय महासचिव दीनदयाल पटेल द्वारा बिगत वर्षो कोरोना काल की सामाजिक गतिविधियों एवं मध्यावधि महासभा वर्ष 2017 की सामाजिक नियमावली संविधान संशोधित एवं पारित में समिति,संगठन, सदस्यता,संरचना,महासभा,निर्वाचन,आचार संहिता नियमावली की विस्तृत जानकारी का पाठन किया गया।
वर्ष 2017 की सामाजिक नियमावली संविधान की प्रपत्र बांटी गयी। दर्जनों क्षेत्र से प्रस्ताव मौखिक व लिखित दिया गया। सभी केंद्रीय पदाधिकारीगण, आंचलिक व क्षेत्रीय अध्यक्षगण पदाधिकारियों द्वारा विशेष अधिवेशन में कई विषयों पर चर्चा परिचर्चा कर सर्वसम्मति से संसोधन हेतु प्रस्ताव लाया गया। जिसमे विशेष रूप से केंद्रीय समिति में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला पुरुष,कोषाध्यक्ष एवं महिला मंच संयोजिका, युवा मंच संयोजक पद हेतु निर्वाचन करने एवं केंद्रीय समिति चुनाव में 6 माह पूर्व व क्षेत्रीय समिति में 3 माह पूर्व निर्वाचन समिति की गठन किया जाएगा। निर्वाचन की अधिसूचना एक माह पूर्व पत्र व सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।कृषि,शिक्षा,क्रीड़ा सांस्कृतिक,ऊर्जा उद्योग पर्यावरण विभाग हेतु प्रस्तावित किया गया।क्षेत्रो में बाल सभा के स्थान पर क्षेत्रीय वार्षिक सम्मेलन करने प्रस्तावित किया गया।
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,पूर्व संसदीय सचिव रुपकुमारी चौधरी,पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी,पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल,पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल एवं केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोति पटेल,कोषाध्यक्ष द्वरिका पटेल,प्रेमशिला नायक अन्य ने 10 अंचल, छत्तीसगढ़ ओडिसा के सैकड़ो सामाजिक बन्धुओ,महिला युवाओ को संबोधित करते अघरिया समाज के नियमावली,संविधान का परिपालन सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक प्रतिभाओ उत्कृष्ठ कार्यो को प्रोत्साहित करते संगठन की सुदृढ़ता समाज की उत्थान सर्वांगीण विकास करने प्रोत्साहित किया गया।संगठन को बिखराव नकारात्मक सोच पैदा करने वाले ब्यक्तियों की निंदा की गई। सामाजिक संगठन सुदृढता सर्वांगिण विकास मे युवाओ व महिलाओं का सक्रिय योगदान हेतु प्रसंशा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन टुकेश्वरी पटेल,लिशा पटेल,दीनदयाल पटेल,नरेश्वर सैलानी एवं पंजीयन मंच बैठक खानपान भोजन में कमल पटेल,अशोक पटेल, अवतार पटेल, ओम प्रकाश पटेल, प्रेम शंकर चौधरी,धनंजय पटेल, लक्ष्मीकांत पटेल,प्रमोद पटेल, कुंज राम पटेल योगेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।नायक आर्ट्स दुलेंद्र पटेल व प्रिंस स्टूडियो अनिल पटेल का फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी में सहयोग रहा।ओम कुमारी पटेल द्वारा आभार प्रदर्शन कर समापन घोषणा किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मण पटेल,ओमसागर पटेल,रामकुमार नायक,दिनेश चौधरी,सेतराम पटेल,हुक़ूमनारायन पटेल,रेवाशंकर पटेल,दुलेंद्र पटेल,विजय पटेल,देवकुमार,मनीष चौधरी,कमल पटेल अन्य केंद्रीय पदाधिकारी गण एवं क्षेत्रीय अध्यक्षगण पदाधिकारीगणो की उपस्थिति रही।


