WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
तमनार

अनाथ बच्चों का भविष्य संवारेगा ‘जिंदल चिल्ड्रन होम ..जेएसपीएल फाउंडेशन ने तमनार के सावित्री नगर में की जिंदल चिल्ड्रन होम की स्थापना

अनाथ बच्चों का भविष्य संवारेगा ‘जिंदल चिल्ड्रन होम ..जेएसपीएल फाउंडेशन ने तमनार के सावित्री नगर में की जिंदल चिल्ड्रन होम की स्थापना
?बालक व बालिकाओ के लिए 50-50 की क्षमता वाले दो सर्वसुविधायुक्त भवन जेएसपीएल फाउंडेशन की यह पहल प्रेरणादायी – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

तमनार @ संदेशा 24 जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा अनाथ बच्चों के जीवनस्तर में सुधार करने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तमनार के सावित्रीनगर में नवनिर्मित जिंदल चिल्ड्रन होम का ऑनलाइन लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल एवं जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल की उपस्थिति

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

में बुधवार को किया। 50 लड़कियों और 50 लड़कों की क्षमता वाले दो भवनों में नवनिर्मित जिंदल चिल्ड्रन होम मेें बच्चों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही उनके व्यक्तित्व और कौशल विकास का भी प्रयास होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा की गई पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।

समावेशी भारत के निर्माण और देशवासियों के समग्र विकास के अपने उद्देश्य की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए जिंदल स्टील एंड पॉवर की सीएसआर इकाई जेएसपीएल फाउंडेशन ने रायगढ़ जिले के तमनार में जिंदल चिल्ड्रन होम का निर्माण किया है। यहां अनाथ लड़कियों और लड़कों के रहने के लिए 50-50 बच्चों की क्षमता वाले दो अलग-अलग भवन बनाए गए हैं। बुधवार को इन भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रहे। कलेक्टर रायगढ़ श्री भीम सिंह, जिला पंचायत सीईओ रवि मित्तल ने भी आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा वंचित बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘किसी भी उद्योग की उन्नति में समाज का बड़ा योगदान होता है। सामाजिक विकास के बिना औद्योगिक विकास की परिकल्पना संभव नहीं है। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उद्योग जगत से भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है। मुझे खुशी है कि प्रदेश के बड़े निजी उद्योग समूह के तौर पर जेएसपीएल समूह अपनी इस जिम्मेदारी का पूरी प्रतिबद्धता से निर्वहन कर रहा है। तमनार जैसे दूरस्थ क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त चिल्ड्रन होम की स्थापना बेहद प्रशंसनीय काम है। इससे पहले भी जेएसपीएल फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पेयजल, स्वच्छता, खेलकूद, कला-संस्कृति, पर्यावरण संवर्धन सहित विविध क्षेत्रों में सामाजिक विकास की कई परियोजनाओं पर बेहतर काम कर रहा है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी समूह ने न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के जरूरतमंदों तक हरसंभव सहयोग प्रदान किया। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ की ऑक्सीजन से देश के कई राज्यों के मरीजों को नयी जिंदगी मिली।‘
जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘जेएसपी की नीतियों में हमेशा पीपल फर्स्ट-नेशन फर्स्ट रहा है। कोरोना महामारी में देश में कई बच्चे अनाथ हो गए। ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए कुछ करने की हमारी सोच थी। हम इन बच्चों को घर, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ अच्छी परवरिश देना चाहते हैं। हम छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन के आभारी हैं, जिन्होंने इस सपने को साकार करने में हमारा सहयोग किया। मुझे विश्वास है कि हम सभी मिलकर बच्चों के भविष्य को एक नई दिशा देने में कामयाब होंगे। रायगढ़ में जल्द ही एक वृद्धाश्रम भी शुरू करने की हमारी योजना है, जहां बुजुर्गों का ध्यान रखा जाएगा।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, था... महलोई में वैज्ञानिक तरीके से हो रहा सेप्टिक टैंक का निस्तारण, ... बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल, एचपीवी टीकाकरण अभियान जार... जैविक मिर्च की खेती से मालामाल हुए किसान डोलनारायण पटेल जनगणना-2027: जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य तेजी ... त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन मई 2026 की समय-सारणी जारी त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन मई 2026 की समय-सारणी जारी त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन मई 2026 की समय-सारणी जारी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के अजय गुप्त... नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली