सराईपाली में संकुल स्तरीय शाला विकास समिति प्रशिक्षण प्रारंभ

सराईपाली में संकुल स्तरीय शाला विकास समिति प्रशिक्षण प्रारंभ
तमनार @ संदेशा 24 विकास खण्ड तमनार के संकुल केंद्र सराईपाली के 6 प्राथमिक शालाओं का शाला विकास समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण दिनांक 16 मार्च 2022 से प्रारंभ किया गया इसके पूर्व विकासखंड स्तर पर सभी विद्यालय के प्रधान पाठकों का प्रशिक्षण दिया गया था इसके उपरांत विद्यालय स्तर पर इनका प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है।
संकुल प्राचार्य हितेश कुमार देवांगन एवं संकुल समन्वयक विकास रंजन सिन्हा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
संकुल समन्वयक द्वारा प्रधान पाठकों को एसएमसी के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कहा गया कि शाला विकास प्रबंधन समिति विद्यालय का आईना होता है विद्यालय को बेहतर बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है इन के सहयोग से विद्यालय का परिवेश आनंददायक हो जाता है बच्चों की शिक्षा का सीधा संबंध पालक प्रबंध समिति के साथ-साथ विद्यालय को बेहतर ढंग से कार्य निष्पादन हो इसमें शाला विकास समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहता है आज के इस कार्यक्रम में संकुल सरायपाली से राम भाई भगत,अनुपमा, रामवती, सुरुचि सिदार,चंद्रिका पटेल, विक्रम सिंह,अर्थ राम राठिया, संतोष कुमार सोनी,गुरुदेव प्रधान के साथ-साथ शाला विकास समिति के सभी सदस्यो की उपस्थिति रही।

