विधायक चक्रधर सिंह ने हाई स्कूल कुंजेमुरा व औराईमुडा में छात्राओ को बाँटा सायकल ? बेटियां खूब पढ़ लिखकर अंचल का नाम रोशन करें- चक्रधर सिंह

विधायक चक्रधर सिंह ने हाई स्कूल कुंजेमुरा व औराईमुडा में छात्राओ को बाँटा सायकल
? बेटियां खूब पढ़ लिखकर अंचल का नाम रोशन करें- चक्रधर सिंह
तमनार (दुलेन्द्र पटेल) 27.3.2022 केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तमनार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुंजेमुरा व औराईमुडा मे लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, मानिकचंद पटनायक,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यावती सिदार,सरपंच जयपाल भगत बीईओ एफ़ एल सिदार, थाना प्रभारी जीपी बंजारे अन्य गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओ को निःशुल्क सायकल प्रदाय किया ।

सभी छात्राओ को छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम में शुभकामनाये देते कहाकि छात्र छात्राये अनुशासित होकर कठिन परिश्रम करते शत प्रतिशत सफलता हासिल करें।बेटियां खूब पढ़ लिखकर अंचल का नाम रोशन करें। सिदार ने बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा छात्र छात्राओं हेतु निःशुल्क पाठ्य सामग्री,गणवेश एवं छात्राओ को सायकल प्रदाय कर प्रोत्साहित की जा रही है।भूपेश जी कांग्रेस सरकार द्वारा कक्षा पहली से बारहवीं तक शिक्षा के अधिकार के तहत निशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदाय कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठावें।

शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों की कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाली अनुसूचित जाति, जनजाति एवं बी.पी.एल परिवार की छात्राओं को शाला आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरस्वती सायकल योजना अनूठी पहल है। इस योजना के तहत निःशुल्क सायकल का वितरण किया जाता है।शासकीय एवं अनुदान प्राप्त हाई स्कूलों में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति की समस्त छात्राएं एवं पिछड़े वर्ग तथा सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों की छात्राएं इस योजना के लाभ लेने हेतु पात्र है। इस योजना के फलस्वरूप शालाओं में छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चक्रधर सिदार जी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष विद्यावती सिदार जी,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी पटेल जी,मानिकचन्द पटनायक, आनंद बेहरा, अरुण बेहरा मुरली साहू गंगाराम पोर्ते,सरपंच सन्यासी माझी जयपाल भगत ललित भगत दिलेश्वर साहू शांति यादव विकास खंड शिक्षा अधिकारी एफएल सिदार, थाना प्रभारी जीपी बंजारे सहित अन्य स्कूल स्टाफ व कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


