तमनार के हमीरपुर – रायगढ़ सड़क पालीघाट में डीजल वाहन में लगी आग-जलकर खाक

तमनार के हमीरपुर – रायगढ़ सड़क पालीघाट में डीजल वाहन में लगी आग-जलकर खाक तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल 29.3.2022रायगढ़ जिले के थाना तमनार अंतर्गत रायगढ़ – हमीरपुर सड़क में पालीघाट के पास पेट्रोल टेंकर वाहन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई वाहन जल गई है।वाहन क्र ..CG13AD/5558 चालक ने कुदकर जान बचाई ।
तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड दमकल गाड़ी के सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन भयंकर आग से पूरी तरह करीबन 6 हजार लीटर डीजल व गाड़ी जलकर खाक हो गया। डीजल व गाड़ी जलने से लाखो की छति हुई है।वाहन मालिक का नाम राजू गुप्ता पिता मुरलीधर गुप्ता उम्र 38 वर्ष छातामुरा बाई पास कारगिल चौक रायगढ़ एवं चालक का नाम रामकुंमार विश्वकर्मा बताया जा रहा है। डीजल वाहन चालक द्वारा रायगढ़ से प्रातः काल रायगढ़ हमीरपुर सड़क से मान इंजीनियरिंग डोगामौहा ले जाया जा रहा था कि अचानक पालीघाट के पास वाहन में शॉर्ट सर्किट के बजह से आग लग गई।

