ग्राम तराईमाल में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो के नेतृत्व में पोषण आहार अभियान कार्यक्रम

ग्राम तराईमाल में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो के नेतृत्व में पोषण आहार अभियान कार्यक्रम
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मण्डल तमनार के ग्राम तराईमाल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा
प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के दिशा निर्देशो के परिपालन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो के नेतृत्व में मंडल तमनार के ग्राम तराईमाल एवं मंडल सम्बलपुरी के ग्राम कृष्णपुर में गर्भवती माताओं,शिशुवती माताओं , बहनों के साथ पोषण आहार अभियान कार्यक्रम मनाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता भोजराम यादव जी , भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो जी,तमनार मण्डल की महिला मोर्चा की महामंत्री कु लक्ष्मी भगत(सरपंच तराई माल),अजजा मोर्चा जिला भाजपा महामंत्री चमेली सिदार(सरपंच गेरवानी), महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कुन्ती बेहरा जी ,पूर्व महामंत्री सावित्री कौर जी , मोर्चा से जयमाला देवी,मोनिका विश्वकर्मा,अन्य कार्यकर्ता गण पंच गण मोंगरा सिदार,मितानिन अन्नपूर्णा सिदार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।



