हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से दो मवेशियों की मौत,सैकड़ो आम के पेड़ जलकर राख तार की चिंगारी से लगी आग

हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से दो मवेशियों की मौत,सैकड़ो आम के पेड़ जलकर राख तार की चिंगारी से लगी आग
तमनार @संदेशा 24 थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधापाली-डोलेसारा के बीच, हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मवेशियों के मालिक मौके पर पहुंचे हैं।

जिनके द्वारा घटना की जानकारी विद्युत विभाग को दी गई है। मवेशियों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग 2:00 बजे की बताई जा रही है। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बाँधापाली निवासी बच्चन साय राठिया और बलीराम राठिया के मवेशी की मौत हुई है।ग्रामीणों ने बताया है कि विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार में शार्ट होने की वजह से आसपास के क्षेत्र में आग लग गई। आम के बगीचे में भी आग फैली, जिससे आम के पेड़ भी जल गए हैं।



