हमीरपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की दुर्घटना से 22 वर्षीय बाईक चालक की मौके पर ही मौत

हमीरपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की दुर्घटना से 22 वर्षीय बाईक चालक की मौके पर ही मौत
तमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत हमीरपुर पेट्रोल पंप के पास 21 अप्रेल को ट्रक की दुर्घटना से 22 वर्षीय बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीपी बंजारे दल बल के साथ आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया गया साथ ही शासन की ओर से तहसीलदार द्वारा तत्काल 25 हजार रुपये प्रदाय की गई।ट्रक मालिक द्वारा भी तत्काल आर्थिक सहयोग राशि हेतु बातचीत की जा रही है।
थाना तमनार से जानकारी के अनुसार बाइक चालक द्वारा पेट्रोल भराकर ट्रक से एक्सीडेंट हो जाने से मौके पर ही मौत हो गई एवं पीछे बैठी बाइक सवार छिटक कर गिरने से मामूली रूप से घायल हो गई।
मनबोध राठिया पिता फूलसिंह राठिया उम्र 22 वर्ष ग्राम टाँगरघाट थाना तमनार निवासी है।अपने माता के साथ पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर गांव की ओर जा रहा था कि तभी ट्रक के सामने एक्सीडेंट हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तमनार पुलिस को सूचना दी गई। थाना तमनार से थाना प्रभारी उप निरीक्षक जीपी बंजारे,प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार,प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर द्वारा तत्काल पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया गया और अपने उच्च अधिकारियों के साथ तहसीलदार को जानकारी दी गई। तमनार थाना में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। वहीं घटनकरित ट्रक क्र od 16 e 3954 को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।



