देश की गर्भवती माताओ हेतु मातृत्व वदंना योजना सराहनीय -गीतांजली

देश की गर्भवती माताओ हेतु मातृत्व वदंना योजना सराहनीय -गीतांजली
तमनार @ संदेशा 24 # दुलेंद्र पटेल 23.4.2022
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बानती श्रीनिवासन एवं प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आदेशानुसार एवं जिला प्रभारी नंदनी रजवाड़े सहप्रभारी ज्योति पांडे,जिला अध्यक्ष केराबाई मनहर संगठन प्रभारी शीला तिवारी के कुशल मार्गदर्शन मे प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला महामंत्री गीतांजली पटनायक रायगढ के द्वारा गर्भवति महिलाओ का गोद भराई कार्यक्रम सनातन रिती के अनुसार विधि विधान से कराया गया। तिलक चंदन व पुष्प गुच्छ व आरती कर श्रीफल ,श्रृंगार सामान व रेडी टु ईट मिठाई देकर सम्मान किया गया। भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा मातृवंदना योजना के अंतर्गत गर्भवति माताओ को गर्भावस्था से लेकर प्रसव होने तक छह हजार रुपये दिया जाता है।

आगनवाडी केन्द्र के माध्यम से पौष्ट्क आहार (गरमभोजन)उपलब्ध कराया जाता है गीतांजली पटनायक द्वारा पुर्व केंद्रीय स्वास्थ मंत्री सुषमा स्वराज जी द्वारा प्रत्येक महिना के 9 तारिख को किसी भी अस्पताल मे गर्भवति माता बहनो का निशुल्क जांच की व्यवस्था कराई गई थी जिसके लिये हम सुषमा स्वराज जी को साधुवाद देते हुये देश की समस्त महिलाये उनकी आभारी रहेंगे इस कार्यक्रम मे जिला मिडिया महिला मोर्चा प्रभारी दमयंती गजरे जी के उपस्थती रही।



