हाई स्कूल राबो में 51 छात्राओ को निःशुल्क बांटी गई सरस्वती सायकल

हाई स्कूल राबो में 51 छात्राओ को निःशुल्क सायकल वितरण
तमनार @ संदेशा 24 छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत हाई स्कूल राबो में 51 छात्राओ को निःशुल्क सायकल वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने सभी छात्राओ को शुभकामनाये देते कहाकि छात्राये अनुशासित होकर कठिन परिश्रम करते शत प्रतिशत सफलता हासिल करें।बेटियां खूब पढ़ लिखकर अंचल का नाम रोशन करें। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा छात्र छात्राओं हेतु निःशुल्क पाठ्य सामग्री,गणवेश एवं छात्राओ को सायकल प्रदाय कर प्रोत्साहित की जा रही है।भूपेश जी कांग्रेस सरकार द्वारा कक्षा पहली से बारहवीं तक शिक्षा के अधिकार के तहत निशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदाय कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठावें।

शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों की कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाली अनुसूचित जाति, जनजाति एवं बी.पी.एल परिवार की छात्राओं को शाला आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरस्वती सायकल योजना अनूठी पहल है। उक्त अवसर पर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,उपाध्यक्ष द्वय माणिक चंद पटनायक, चमरू राम सिदार,महामंत्री व शाला विकास समिति अध्यक्ष रामु दास महंत,सरपंच उत्तरा हेमंत राठिया, सत्यवती सुकलाल राठिया,संदीप भोय, आनंदराम राठिया हेमन्त राठिया दिनेश डनसेना , पंच कांति दुबे ,पंच पदुम राठिया, मिडिल स्कूल के शाला विकास समिति अध्यक्ष राजेंद्र डनसेना, प्रिंसिपल अल्बर्ट खलखो, समस्त शिक्षक व शिक्षिका एवं ग्राम राबो के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही।



