गायत्री मन्दिर तमनार में हवन पूजन कर परिव्राजक आवास कक्ष किया गया समर्पित

गायत्री मन्दिर तमनार में हवन पूजन कर परिव्राजक आवास कक्ष किया गया समर्पित
तमनार @ संदेशा 24 # दुलेंद्र पटेल 24.4.2022
गायत्री मंदिर तमनार में तीन कुंडीय गायत्री यज्ञ हवन पूजन कर नवनिर्मित परिव्राजक आवास कक्ष को समर्पित किया गया। हवन पूजन,आवास कक्ष समर्पित, महाभण्डारा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो योनः प्रचोदयात की गूंज रही।
गायत्री मन्दिर परिसर में परिव्राजक आवास का निर्माण स्व श्रीमति देवमति साव पिता स्व.पीला दाऊ साव के पावन स्मृति में पति निलाम्बर साव पिता केदारनाथ साव द्वारा गायत्री परिवार तमनार को सादर समर्पित किया गया।

आज यज्ञ हवन पूजन में मुख्य यजमान नीलाम्बर साव औरदा एवं अनिता संदीप साव द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कक्ष का शुभारम्भ कर महाभण्डारा खिलाया गया।

मुख्य ट्रस्टी अश्वनी पटनायक व मुकेश पटनायक ने परिसर में परिव्राजक आवास का निर्माण दान सहयोग हेतु कोटि कोटि साधुवाद देते उनके परिवार की सुख शांति समृद्धि की मंगल कामनाएं की गई।इस अवसर पर गायत्री परिवार के सैकड़ो माता बहनो बन्धुओ शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि गायत्री मन्दिर तमनार में प्रतिदिन यज्ञ के साथ गर्भ पूजन संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार आदि भी निशुल्क कराए जा रहे हैं। गायत्री व यज्ञ सनातन संस्कृति के दो आधार हैं। गायत्री से जहां सद्बुद्धि प्राप्त होती है वहीं यज्ञ हमें सत्कर्म करने की प्रेरणा देता है। समाज को सभ्य व सुसंस्कृत बनाने के लिए ऋषियों ने सनातन संस्कृति में 16 प्रकार के संस्कारों को जोडा है। गायत्री परिवार इन संस्कारों को निशुल्क रूप से गायत्री शक्तिपीठ तमनार में करवाया जा रहा है।



