तमनार
संकुल केंद्र सराईपाली के सभी विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गया पठन व गणित मेला

संकुल केंद्र सराईपाली के सभी विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गया पठन व गणित मेलातमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेलछत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 26 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच में सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बच्चों की दक्षता विकास हेतु पठन एवं गणित मेला का आयोजन किया जाना था lइसी के तत्वाधान में संकुल केंद्र सराईपाली के सभी शाला सराईपाली,भुइकुर्री,बगबुड़ा, बरपाली, जमडबरी एवं गौरमुडी में इस मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस मेले में सभी विद्यालय के शिक्षक, बच्चे, ग्रामवासी ,शाला विकास समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
हायर सेकेंडरी स्कूल सराईपाली के प्राचार्य एवं व्याख्याताओं ने भी इस मेले में अपनी शिरकत की। इस प्रकार के मेले के आयोजन से बच्चे अभिभावक व ग्रामवासी काफी गदगद हुए।

