लमदरहा में श्री रामायण पूजन समारोह में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने कहा बिनु सत्संग विवेक न होई रामकृपा बिनु सुलभ न सोई

लमदरहा में श्री रामायण पूजन समारोह में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने कहा बिनु सत्संग विवेक न होई रामकृपा बिनु सुलभ न सोई
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
पांच दिवसीय श्री रामायण पूजन समारोह के अंतिम दिन लमदरहा पहुंचे पुर्व मंत्री सत्यानंद राठिया जहां श्री रामायण पूजन समापन के पूर्णाहुति में सम्मिलित हुए। प्रभु श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासिंयों के सुख समृद्धि की भगवान से मंगल कामना किया एवं मानस मंच पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक घड़ी आधी घड़ी ,आधी की पुनि आध , तुलसी संगत साधु की ,काटे कोटि अपराध।

* साधू अर्थात् भले एवं सच्चे लोगों की अतिअल्प संगति भी हमारे जीवन से कई प्रकार के कल्मष एवम् पापों को हर लेती है। इस प्रकार सत्संग के बहुत ही लाभ है साथ ही आप सभी धन्य है जिन्होंने इतना सुंदर राम चरित मानस कथा पाठ एवं पूजन का आयोजन किया है क्योंकि रामायण से ही हमें यह सीखने मिलता है कि मानव चरित्र कैसे होना चाहिए इसी श्री राठिया ने भागवत कथा को मुक्ति का आधार बताया।

इस अवसर पर सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री अरुण राय, सीताराम चौधरी, गोपाल राठिया, राधेश्याम राठिया, राजेश राठिया, रूपसिंग राठिया, नरेश राठिया, राजेन्द्र प्रसाद, दशरथ राठिया,हरिमोहन राठिया, भरतलाल राठिया सुपन राठिया सुखसागर प्रेमसाय,शोधन, संतोष यादव, जन्मजय सहित सभी श्रोता भक्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


