तमनार
डीईओ द्वारा स्वामी आत्मनन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार का निरीक्षण,छात्राओ को सायकल वितरण

डीईओ द्वारा स्वामी आत्मनन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार का निरीक्षण,छात्राओ को सायकल वितरण
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
विकास खण्ड मुख्यालय तमनार में दिनांक 29.04.2022 को स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार का जिला शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य द्वारा स्कूल में विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर अपूर्ण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने निर्देशित किये।

पथवे मुख्य द्वार को सुव्यवस्थित कर मैदान परिसर को समतलीकरण कर बेहतर बनाने निर्देश दिया गया।

कक्षा नवमी के 19 छात्राओं को शाला विकास समिति अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल वितरण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य,डीएमसी रमेश देवांगन, मुकुंद मुरारी पटनायक एवं सरपंच गुलापी सिदार एवं बी ई ओ एफ एल सिदार अन्य विद्यालयीन स्टाफ छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।


