10 वीं बोर्ड टॉपर रितु साव व नूपुर पटनायक ने केलो बनांचल तमनार का बढ़ाया गौरव ?पूर्व मंत्री सुनीति सत्यानन्द राठिया,बीईओ सिदार,विजयशंकर पटनायक,थाना प्रभारी ने दी बधाई

10 वीं बोर्ड टॉपर रितु साव व नूपुर पटनायक ने बनांचल तमनार का बढ़ाया गौरव
?पूर्व मंत्री सुनीति सत्यानन्द राठिया,बीईओ सिदार,विजयशंकर पटनायक,थाना प्रभारी ने दी बधाई
तमनार @ संदेशा 24 # दुलेंद्र पटेल 15.5.2022
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10 वीं के प्रावीण्य सूची में पांचवे स्थान पर कु रितु साव वव छटवें स्थान पर कु नूपुर पटनायक ने केलो बनांचल तमनार का गौरव बढ़ाया है।

कु रितु साव पिता प्यारेलाल लाल साव,माता कुमारी साव ने 97.67% प्राप्त कर पांचवें स्थान पर तथा

कु. नूपुर पटनायक पिता विनोद पटनायक ,माता पुष्पा पटनायक ने 97.50% प्राप्त कर छठवें स्थान पर है।

पूर्व मंत्री सुनीति सत्यानन्द राठिया,बीईओ एफ एल सिदार,एबीईओ उत्तरकुमार सिदार,आरएसएस के विजयशंकर पटनायक,थाना प्रभारी जीपी बंजारे,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,प्राचार्य तुला राम साव,पत्रकार दुलेंद्र पटेल कक्षाचार्य राकेश कुमार साव , विषय आचार्य सीता गुप्ता,बिंदु गुप्ता,केशवराम साव , राजू चौधरी , संतोषी बंजारा प्रधानाचार्य मंजरी शर्मा एवं समस्त स्टाफ

सहित क्षेत्र के शिक्षाविद वरिष्ठगणो द्वारा शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की गई। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर केलो बनांचल व विद्यालय परिवार हर्षित और गौरवान्वित है।

विद्यालय परिवार क्षेत्रवासियों द्वारा दोनों छात्राओ को पुष्पगुच्छ पेन डायरी भेंटकर मिठाईया खिलाकर उज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं करते शुभकामना देने तांता लगा हुआ है


