गायत्री मन्दिर तमनार के 12 वें स्थापना दिवस पर यज्ञ हवन पूजन दीपयज्ञ के साथ खिलाया गया भंडारा

गायत्री मन्दिर तमनार के 12 वें स्थापना दिवस पर यज्ञ हवन पूजन दीपयज्ञ के साथ खिलाया गया भंडारा
तमनार @ संदेशा 24 # दुलेन्द्र पटेल 16.5.2022
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 16 मई 2022 सोमवार को गायत्री मन्दिर तमनार के 12 वें स्थापना दिवस बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ तमनार की 12 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया ।

प्रातः पूजन आरती, सामुहिक मंत्र जाप, यज्ञ हवन एवं संध्या दीपयज्ञ, आरती के साथ प्रसाद भंडारा खिलाया गया। उल्लेखनीय है कि 16 मई को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया
जिसमे गायत्री परिजन गृहे -गृहे गायत्री महायज्ञ,उपासना एक कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न करके अपने परिचित एवं पड़ोसियों के घरों में भी गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया।

तमनार तहसील में गायत्री परिजनों द्वारा 16 मई को प्रातः 9:00 बजे से 11:00 के बीच सभी परिजनों एवं धर्मशील भाइयों बहनों द्वारा अपने घर पर एक साथ यज्ञ किया गया। कोई भी कार्य एक साथ मिलकर,एक समय में,एक भाव से करने पर उसका परिणाम कई गुना बढ़ जाता है। संघ की शक्ति,दुर्गा शक्ति परमपिता परमेश्वर से की गयी सामूहिक प्रार्थना को सुनते है एक साथ,एक समय,एक भाव के साथ वैश्विक महामारी का विनाश,विश्व में सुख-शांति- सद्बुद्धि,एवं सभी स्वस्थ रहें, हमारी प्रतिरोध क्षमता बढ़े कामना की गई। गाय का घी संमिधा हवन के लिए लकड़ी आम पीपल खाकरा बड़ एवं ,गो गोबर के कंडे छाणे का उपयोग किया गया।अजवाइन,कपूर,इलायची,गुड, जायफल,सुठ,गुग्गल,लोवान मिलाकर गायत्री महामंत्र से 11 या 24 आहुति,साथ ही सबके स्वास्थ्य लाभ,एवं निरोग हेतु महाकाल को महामृत्युंजय मंत्र से पांच आहुति यज्ञ भगवान को प्रदान किया गया। विश्वकल्याण के लिए विशेष आहुति प्रदान किया गया।


