चौहान समाज तमनार का कैरियर मार्गदर्शन सहसम्मान समारोह भव्य सम्पन्न @ सद्भावना रैली में शिक्षित बनो,संगठित रहो संघर्ष करो, जय भीम- जय हिंद की जयघोष

चौहान समाज तमनार का कैरियर मार्गदर्शन सहसम्मान समारोह भव्य सम्पन्न,
@ सद्भावना रैली में शिक्षित बनो,संगठित रहो संघर्ष करो, जय भीम- जय हिंद की जयघोष
तमनार /दुलेंद्र पटेल 21.5.2021
चौहान समाज वि.खं. तमनार द्वारा आयोजित अम्बेडकर जयंती की 131वाँ वर्षगांठ पर सद्भावना रैली,युवा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम 21 मई 2022 मंगल भवन बस स्टैंड तमनार में आईएएस के एल चौहान के मुख्य आतिथ्य में सैकड़ो युवा महिला वरिष्ठजनो की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम बरभांठा चौक से बस स्टैंड मंगल भवन तक करमा नृत्यकदल मांदर झांझ के सुमधुर धुनों में सद्भावना रैली निकाली गई। रैली में शिक्षित बनो,संगठित रहो संघर्ष करो, जय भीम जय हिंद की जयघोष की गई।

भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर अतिथियों का तिलक रोली,बेच पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन रामेश्वर चौहान द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते कार्यक्रम में संबंध में बताया गया।

विद्यार्थियों हेतु विशेष कैरियर मार्गदर्शन यूपीएससी,पीएससी, व्यापम आधारित रिफेश सेवा व उच्च शिक्षा हेतु वक्ताओं आईएएस के.एल.चौहान,संयुक्त कलेक्टर आर.पी.चौहान,डीएसपी के.आर.चौहान,डायरेक्टर सृष्टी नर्सिंग कालेज रायपुर डॉ गोविन्द चौहान,सहायक प्राध्यापक गजेन्द्र चौहान, व्याख्याता विजय कांटे, रेंजर राजेश चौहान,राजेन्द्र चौहान व्याख्याता,कार्तिक चौहान स्वास्थ्य विभाग, प्रदीप चौहान इंजीनियर, सुरज चौहान स्वास्थ्य विभाग,द्रुपद चौहान,करम सिंह चौहान,विजय लक्ष्मी चौहान,महगू चौहान,रामेश्वर चौहान,
द्वारा युवाओ को प्रोत्साहित किया गया।
समाजिक सुदृढता,उत्थान नवीन योजनाओं हेतु सामाजिक चर्चा परिचर्चा की गई।

शिक्षक रामेश्वर चौहान द्वारा रचित
चौहान समाज तमनार ब्लॉक की मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन किया गया।10 वीं बोर्ड में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मान एवं सैकड़ो बच्चों को संविधान की पुस्तिका भेंट,अतिथियो को स्मृति चिन्ह से संम्मानित किया गया।

जिला सचिव सत्यनारायण चौहान द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन घोषणा किया गया। कार्यक्रम में विख अध्यक्ष धनुर्जय चौहान,विख सचिव रामेश्वर चौहान,कोषाध्यक्ष तेजराम चौहान,देव प्रसाद चौहान,शौक़ी चौहान,अर्खित चौहान,सुरज चौहान,चन्दन चौहान, नेहरू चौहान,मनिजर चौहान,देहरी चौहान,सूरज चौहान,सुखचरण चौहान,शिव प्रसाद चौहान, लक्ष्मी प्रसाद चौहान,चमार सिंह चौहान,रति चौहान,शिव चौहान,नीलकमल चौहान,जागृति चौहान,हेमलाल चौहान,अभय चौहान,एतवार चौहान,मनोहर चौहान,हरि चौहान,प्यारी चौहान,उपेंद्र चौहान,तुला राम,सुनाऊ राम,भोगीलाल,रबेल चौहान,रामनाथ चौहान,सहसराम चौहान,कार्तिक चौहान अन्य युवा व महिला मंच एवं चौहान समाज तमनार लैलूंगा,घरघोडा,धरमजयगढ़,खरसिया,सारंगढ़,बरपमकेला,पुसौर सहित रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ के लगभग 700 सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।

