हमीरपुर में भाजपा की कार्य विस्तार योजना के तहत बैठक सम्पन्न

हमीरपुर में भाजपा की कार्य विस्तार योजना के तहत बैठक सम्पन्न
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल 23.5.2022 प्रदेश भाजपा के दिशा निर्देश जिला मार्गदर्शन व भाजपा मण्डल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव जी के कुशल नेतृत्व में मंडल तमनार के ग्राम हमीरपुर में स्वर्गीय कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत कार्य विस्तार योजना के तहत ग्रामीणजनों से जनसंपर्क कर पम्पलेट वितरण की गई।

बैठक में केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी जी के स्वर्णिम सात साल,उपलब्धियां बेमिसाल स्वच्छ भारत,आयुष्मान,जनफहन, योजनाओं की जानकारी दी एवं कार्यविस्तार योजना के जरिए आगामी मिशन 2023 के लिए कमर कसने व कार्यकर्ताओं को टीप्स देते मेरा बुथ सबसे मजबूत करने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरकर प्रोत्साहित किया। भाजपा संगठन के प्रचार प्रसार एवं विस्तार की विस्तृत चर्चा करते भाजपा को सशक्त बनाने रीति नीति और केंद्र भाजपा सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया गया।
मण्डल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव,आशीष मिश्रा,मिनकेतन बेहरा,फणीन्द्र प्रधान,नरसिंह प्रधान,बाबूलाल गुप्ता,गंगाराम नायक,लोचन बारिक,बलराम प्रधान,गोविंद सा,राजेन्द्र प्रधान,तुलाराम नायक,नित्यानन्द प्रधान अन्य वरिष्ठगणो की उपस्थिति रही।


