ग्राम औराभांठा अघरिया समाज की बिटिया स्वप्निल पटेल मेरिट अवार्ड से सम्मानित

ग्राम औराभांठा अघरिया समाज की बिटिया स्वप्निल पटेल मेरिट अवार्ड से सम्मानित
तमनार

30/05/22 को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें समायरा पटेल को जर्नलिज्म में मेरिट में यूनिवर्सिटी टॉप आने पर मेरिट अवार्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
समायरा ग्राम औराभांठा तारापुर रायगढ़ के मूल निवासी प्रेम पटेल जी और सुषमा पटेल जी की सुपुत्री हैं। श्री प्रेम पटेल जी सहायक संचालक जनसंपर्क रायपुर में पदस्थ हैं।
समायरा ने बी कॉम, डिप्लोमा इन जर्नलिज्म के साथ ही साथ स्पेशलाइजेशन इन जर्नलिज्म ( MJ ) किया है ।
समायरा को अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती पटेल, कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल, महासचिव दीनदयाल पटेल, सचिव धनंजय पटेल,रायगढ़ नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पटेल,खरसिया अध्यक्ष अवधराम पटेल,केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी,केंद्रीय मीडिया प्रभारी दुलेंद्र पटेल, सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल के साथ ही साथ समस्त पदाधिकारियों और सामाजिक बन्धुओ की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की गई है।


