कसडोल में भाजपा कार्य विस्तार योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न,भाजपा मंडल रोडोपाली,तमनार,सम्बलपुरी के 32 शक्तिकेन्द्र के 149 बुथ केंद्र की हुई समीक्षा

कसडोल में भाजपा कार्य विस्तार योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न,भाजपा मंडल रोडोपाली,तमनार,सम्बलपुरी के 32 शक्तिकेन्द्र के 149 बुथ केंद्र की हुई समीक्षा
?भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए – सतीश बेहरा
तमनार /दुलेंद्र पटेल 31.5.2022
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के घटोरिया मन्दिर परिसर कसडोल में 31 मई 2022 को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत भाजपा कार्यविस्तार योजना बैठक 5 मई से 25 मई 2022 तक भाजपा मंडल रोडोपाली,तमनार,सम्बलपुरी के 32 शक्तिकेन्द्र के 149 बुथ केंद्र की भाजपा कार्यविस्तार योजना बैठक की समीक्षा की गई।

लैलूंगा विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा ने बताया कि 20 दिन तक चले कार्य विस्तार कार्यक्रम में सफलता पर प्रभारी सहयोगियों के तन मन से समर्पित कार्य करने बधाई दी गई। विस्तारक अपने कार्य क्षेत्र में 20 दिन तक प्रवास पर रह कर कार्य को पूर्ण किया। उन्होंने बुथ कमेटी,पन्ना प्रभारी के दायित्व व ऑन लाइन प्रपत्र भरने की सरल प्रक्रिया को बताए। कार्य विस्तार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2023 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर बूथ कमेटी को मजबूत करना, ग्राम के सामाजिक, धार्मिक संगठन सहित महिलाओं एवं युवाओं को संगठित करना है।

केंद्र के भाजपा मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी,स्थानीय मुद्दों भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद किया।
भाजपा मंडल तमनार के प्रभारी सुषमा खलको ने 12 शक्तिकेन्द्र 43 बूथ व रोडोपाली मण्डल प्रभारी रमेश बेहरा ने 10 शक्तिकेंद्र में 55 बूथ एवं संबलपुरी मण्डल के प्रभारी सुनीति राठिया ने 10 शक्तिकेन्द्र के 51 बूथ की जानकारी कार्य विस्तारक,सहयोगी आईटी सेल कार्यकर्ताओ के साथ बताया गया।

भाजपा पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सब की है। हम सबको मिलकर एकजुटता के साथ समीक्षा पत्र में दिए गए सभी बिंदुओं पर ईमानदारी से कार्य किया गया। बूथ पर निवासरत समाज प्रमुख, युवा, महिलाओं सहित लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र सरकार के आवास योजना, नल जल योजना, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना स्वच्छ भारत मिशन जैसे योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के नाकामी वादाखिलाफी को जन जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया गया।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री सतीश चन्द बेहरा,पूर्व विधायक व संबलपुरी मण्डल प्रभारी सुनीति राठिया,रोडोपाली मण्डल प्रभारी रमेश बेहरा,तमनार मण्डल प्रभारी सुषमा खलको,भाजपा जिला मंत्री रत्थुलाल गुप्ता,वरिष्ठ नेता गोकुलानंद पटनायक,गिरिजाशंकर पटेल,अरुण राय,मंडल अध्यक्ष जतिंद्र कुमार साव,बंशीधर चौधरी,महामंत्री द्वय स्वरूप पटनायक,राजेश बेहरा,प्रतापनारायण बेहरा,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बसंत राठिया,जनपद सदय जागेश सिंह सिदार,पूर्व जनपद अध्यक्ष शशिरेखा राठिया,पूर्व सभापति पितरू मालाकार,

रूपचंद गुप्ता,रामचरण कुंभकार,मनोज पटेल,प्रकाश त्रिपाठी,जागेश्वर बेहरा,दयानन्द पटनायक,राम पटनायक,अशोक पटेल, गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता संजय टोप्पो मीन केतन बेहरा संजय पटनायक,दिलेश्वर साहू दीपक पटनायक दिनेश, संजय पटेल भाजयुमो मडल अध्यक्ष संतोष यादव,अनिल पटेल राजेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


