राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित बेदव्यास समरथ ने केलो बनांचल तमनार क्षेत्र का बढाया मान

राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित बेदव्यास समरथ ने केलो बनांचल तमनार क्षेत्र का बढाया मान
तमनार @ संदेशा 24
हमेशा से अव्वल रहने और कुछ अलग करने की चाहत लिए केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम बाँधापाली,के रहने वाले प्रकाश समरथ के सुपुत्र होनहार छात्र बेदव्यास समरथ जो कि पढ़ाई के लिए सदैव समर्पित रहते थे जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे थे, बिगत दिनों पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कुलपति बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,संत रवि शंकर महाराज,महापौर एजाज ढेबर,की उपस्थिति में भव्य पांचवा दीक्षांत समारोह आयोजित की गई थी जिसमे वेदव्यास समरथ को राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया,जिनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर मीडिया में काम करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

जिससे पूरा तमनार क्षेत्र खुश है,इनके इस उपलब्धियों के लिए विजय शंकर पटनायक,ओम नारायण समरथ, लेखराम ,विनोद पटनायक,साहित्यकार अजय पटनायक,पत्रकार दुलेंद्र पटेल नारायण पटेल,विनोद चौधरी,मुकुत पटेल,नवीन पटेल,श्रवण चौहान,दुकालू निषाद,परसु पटेल,ने अपनी शुभकामनाएं दी तथा ग्रामवासी, रिस्तेदार और इष्ट मित्रों सहित सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की,तथा चारो तरफ से बधाइयों का तांता उनके घर मे लगा हुआ है


