जेएसपीएल फाउण्डेशन के सहयोग से बालसदन की बेटियों ने किया रायगढ़ को गौरवान्वित @ राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितिय स्थान

जेएसपीएल फाउण्डेशन के सहयोग से बालसदन की बेटियों ने किया रायगढ़ को गौरवान्वित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितिय स्थानतमनार @ संदेशा 24 जेएसपीएल फाउण्डेशन जेपीएल तमनार अपने सामाजिक उत्तरदायित्व अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का संचालन कर रही है । जेएसपीएल फाउण्डेशन परिवर्तन परियोजना के माध्यम से श्री चक्रधर बालिका गृह रायगढ़ में निवासरत बालिकाओं हेतु विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम जैरो कत्थक नृत्य भाव रांगीत , कम्प्यूटर प्रशिक्षण , सिलाई प्रशिक्षण , आर्ट एवं काप्ट की कक्षाएँ विगत 5 वर्षों से संचालित की जा रही है । पांच वर्षीय कत्थक नृत्य व भाव संगीत का कोर्स प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज से मान्यता प्राप्त है । इसके अंतर्गत उन्हें डिग्री व डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा जिससे कि उन्हें इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी ।
चक्रधर बालसदन की बालिकाऐं विभिन्न मंचों जैसे- चक्रधर समारोह , स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस , नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध कर चुकी हैं तथा उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है । इसी कम में अक्षय नृत्य सम्राट कला मंदिर द्वारा नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में श्री चक्रधर बालिका गृह रायगढ़ की तीन बालिकाओं ने भाग लिया यह प्रतियोगिता 4 व 5 जून को नागपुर में आयोजित की गयी थी । नृत्य प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से नृत्य कलाकारों ने भाग लिया । कड़ी प्रतिस्पर्धा के मध्य श्री चक्रधर बालिका गृह के बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रायगढ़ जिले को गौरवान्वित किया । विजेता बालिकाओं को नृत्य संसथान द्वारा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । बालिकाओं को बाल कल्याण समिति रायगढ़ के अनुमोदन पश्चात श्रीमती सोमा दास नृत्य प्रशिक्षिका तथा कल्पना सिंह हाउस मदर के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये भेजा गया था । नागपुर जाने आने व राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने का सम्पूर्ण खर्च जेएसपीएल फाउण्डेशन जेपीएल तमनार द्वारा वहन किया गया

