सामारूमा में उज्ज्वला योजना के तहत 49 हितग्राही हुए लाभान्वित ?भाजपा मोदी सरकार 8 साल बेमिसाल, जनकल्याणकारी योजनाओं का लें लाभ- सत्यानन्द राठिया

सामारूमा में उज्ज्वला योजना के तहत 49 हितग्राही हुए लाभान्वित
?भाजपा मोदी सरकार 8 साल बेमिसाल, जनकल्याणकारी योजनाओं का लें लाभ- सत्यानन्द राठिया
तमनार/ दुलेंद्र पटेल 10.6.2022

केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम पंचायत सामारूमा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने 49 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने सभी उज्जवला योजना के हितग्राहियों को सुरक्षित उपयोग करने बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने केंद्र के भाजपा मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल के तहत सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है भाजपा मोदी सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री उज्जवला

योजना,जनधन,आवास योजना, नल जल योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसे योजनाओं को जन जन को लाभ लेने आह्वान किया गया।भाजपा मंडल रोडोपाली अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,भाजपा मंडल तमनार अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव ने केंद्र के मोदी सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते सभी हितग्राहियों को निःशुल्क उज्ज्वला गैस लाभ लेने बधाई दी गई,कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा महामंत्री प्रतापनारायण बेहरा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गोयल,भाजपा जिला मंत्री रत्थुलाल गुप्ता,भाजपा मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी,जतिन्द्र कुमार साव,जनपद सदस्य गायत्री बेहरा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विजय अग्रवाल,बोधराम प्रधान,विकास गुप्ता, सरपंच गंगा प्रसाद,उपसरपंच द्वरिका सिंह ठाकुर,हलधर पटेल,गुलामन,संगीत सागर मांझी अन्य भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक व सैकड़ों ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।


