विकासखंड तमनार में शाला प्रवेश उत्सव हेतु आवश्यक बैठक आयोजित

विकासखंड तमनार में शाला प्रवेश उत्सव हेतु आवश्यक बैठक आयोजित
तमनार @ संदेशा 24 @दुलेंद्र पटेल
छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में जिला शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 13 जून 2022 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी फगुलाल सिदार, विकासखंड स्रोत समन्वयक सूर्य कुमार पंडा जी द्वारा विकासखंड तमनार के सभी 137 प्राथमिक एवं 59 माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों के साथ साथ सभी संकुल समन्वयक की आवश्यक बैठक शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तमनार में आयोजित की गई ।
इस बैठक में राज्य शासन एवं जिला कार्यालय द्वारा शाला प्रवेश उत्सव को लेकर सभी दिशा-निर्देशों पर विशेष रूप से चर्चा एवं सभी प्रधान पाठकों को आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गयाl सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक तथा शिक्षक की पूरी टीम स्कूल की साफ सफाई,शौचालय की साफ सफाई तथा पानी, क्लीनर, साबुन व्यवस्था, शिक्षक वार्षिक मासिक प्रतिवेदन,बालवाड़ी का संचालन, पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का वितरण,अपने डेली डायरी अपडेट, मध्यान भोजन वितरित,स्कूल में प्रतिदिन इमला, शुद्ध लेखन और गृह कार्य,जाति प्रमाण पत्र का कैंप,12 से 15 तथा 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चे कोरोना टीका लगवाने,युवा केंद्र का संचालन व्यवस्थित रूप से करने,वृक्षारोपण सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गयाl


