तमनार
महिला पतंजलि समिति का संकल्प घर-घर जलेगी यज्ञ ज्योति

महिला पतंजलि समिति का संकल्प घर-घर जलेगी यज्ञ ज्योति @ त्रि दिवसीय यज्ञ प्रशिक्षण शिविर
ओजस योग मंदिर रायगढ़ में संपन्न
तमनार @ संदेशा 24 पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ की बैठक ओजस योग मंदिर रायगढ़ में संपन्न हुई। इस बैठक में बिलासपुर रायगढ़ रायपुर भिलाई दुर्ग जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महिला पतंजलि समिति ने घर घर योग अभ्यास का संदेश जोर शोर से चलाने का संकल्प दोहराया। महिला पतंजलि कि राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक ने कहाकि घर में महिलाओं का स्वस्थ और सक्रिय होना बहुत आवश्यक है। महिला के स्वस्थ होने से पूरे परिवार की दिनचर्या प्रभावी बनी रहती है। महिलाओं के रोगी तथा निष्क्रिय होने पर पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसलिए नौकरी पेशा व्यवसाई महिलाओं के साथ-साथ घरेलू महिलाओं तक तीव्र गति के साथ योग को पहुंचाने की जरुरत है।
बिलासपुर से पधारी राज्य कार्यकारिणी सदस्य हेमलता ने योग के साथ-साथ यज्ञ का प्रचार करने का संकल्प दोहराया। जिला सोशल मीडिया प्रभारी बिलासपुर की रश्मि श्रीवास्तव ने ओजस योग मंदिर द्वारा आयोजित त्रि दिवसीय यज्ञ प्रशिक्षण शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि भविष्य में छत्तीसगढ़ के सभी बड़े शहरों में ऐसे आयोजन किए जाएंगे जिसमें महिलाओं को यज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगला कार्यक्रम शिविर बिलासपुर में आयोजित होगा। उन्होंने श्रेया अग्रवाल की भूरी भूरी प्रशंसा की।
ओजस योग मंदिर की संचालिका श्रेया अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया और कहां यह प्रशिक्षण शिविर का यह संकल्प शहरवासी योग प्रेमियों तथा पतंजलि के योगिनी महिलाओं के सहयोग से ही संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रशिक्षण देने वाली कानपुर यूपी से पधारी वेद विदुषी श्रुतिकीर्ति जी ने कहा – हवन के धूप रिसीव उनसे उत्पन्न वायु आबोहवा सकारात्मकता से लाती है । जग्गी में यज्ञ में पुष्टि कारक सुगंधित रोग नाशक औषधियों का प्रयोग किया जाता है।
आचार्य डॉ. अजय आर्य ने यज्ञ प्रेमियों का उनका समाधान करते हुए कहा कि – यज्ञ से लोक एवं परलोक दोनों सुधर जाता है। परिवार के सदस्य संस्कारी हो जाते हैं धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। आचार्य चाणक्य ने लिखा है कि जिन घरों में यज्ञ नहीं होता वह घर श्मशान के समान होते हैं। हम सभी को यज्ञ करने के बहाने ढूंढने चाहिए। जैसे आजकल हर उपलब्धि तथा शुभ अवसर पर कहा जाता है पार्टी तो बनती है वैसे ही कहां जाना चाहिए यज्ञ तो बनता है।व राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक जी ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव की तरह धूम धाम से मनाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में गीतांजलि पटनायक, हेमलता साहू, रश्मि श्रीवास्तव, संजू शर्मा, निरुपमा दास, दमयंती गजरे, सदानंद पटनायक, मोनिका चौधरी, नीलम गुप्ता, सांत्वना पटनायक, शर्मिला नायक, हेमा देवांगन, सुशीला बरेट, वर्षा स्नेहा स्वर्णकार आदि उपस्थित रहे।


