विद्यालय में एक पौधा मेरे नाम का – विकास रंजन सिन्हा @ पौध रोपण कर संरक्षण संवर्धन के संकल्प

विद्यालय में एक पौधा मेरे नाम का – विकास रंजन सिन्हा
तमनार @ संदेशा 24 राज्य शासन के आदेशानुसार सभी विद्यालयों में एक साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है । इस शाला प्रवेश उत्सव को इको फ्रेंडली एवं पर्यावरण संरक्षित करने के उद्देश्य संकुल केंद्र से सराईपाली के संकुल समन्वयक विकास रंजन सिन्हा जी द्वारा सभी शिक्षकों से निवेदन किया गया था कि वह आज अपने विद्यालय में एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। इसके तहत विकासखंड तमनार के शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया गया साथ ही साथ अपने कार्यालय को सुसज्जित एवं इको फ्रेंडली करने के उद्देश्य से गमले में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए lल। बच्चों पर भी इसका काफी अच्छा असर देखने को मिला। बच्चे भी काफी उत्साहित होकर अपने नाम का एक पौधा अनिवार्य रूप से अपने विद्यालय में लगाकर उसे संरक्षित करने की शपथ ली।


