आदर्श कुम्हार समाज का अर्धवार्षिक सम्मेलन सहसम्मान समारोह सम्पन्न

आदर्श कुम्हार समाज का अर्धवार्षिक बैठक सहसम्मान समारोह सम्पन्न
तमनार @ संदेशा 24 आदर्श कुम्हार समाज ब्लॉक तमनार का एकजुटता कि मुहिम से ग्राम बरकसपाली में दिनांक 16 जून 2022 गुरुवार को अर्धवार्षिक बैठक सहसम्मान समारोह सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम श्रीहरि विष्णुलक्ष्मी की पूजा अर्चना के पश्चात अतिथि सामाजिक पदाधिकारी बन्धुओ को तिलक रोली माल्यर्पण से स्वागत कर बैठक प्रारम्भ किया गया।

समाज में नशा मुक्ति, माटीकला में पंजीयन फार्म एवं परिवार सर्वे, सदस्यता शुल्क, कुम्हार कार्य से बना प्रत्येक बर्तन व सामग्री का उचित दर पर बेचने तथा समाज हित मे विभिन्न चर्चा हुई।मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा समाजिक माता बहनो युवाओ वरिष्ठ बन्धुओ को संबोधित कर सामाजिक एकता,सुदृढता सर्वांगीण विकास हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कुम्हार समाज ब्लॉक तमनार के प्रतिभावान छात्र छत्राओं कक्षा 12 वीं से रोशन कुमार कुम्भकार, निमिता कुम्हार (नेहा) ,10 वीं से नारायण कुम्हार,पंकज कुम्हार,8 वीं से अविनाश कुम्हार, एमएससी द्वितीय सेमेस्टर से सूरज कुमार को नगद राशि, मैडल, प्रशस्ति पत्र व 1 ली से पीयूष कुराल, आंगनबाड़ी से माही, शुभम को डायरी/पेन/कलर पेंसिल/ड्रॉइंग कॉपी, मैडल, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
बैठक एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामचरण कुम्भकार व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष जयलाल राणा, संरक्षक दुर्योधन कुम्हार, कार्यकारिणी सदस्य घुराउराम कुम्हार,जोन प्रभारी कन्हैयालाल राणा, ब्लॉक रायगढ़ पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज राणा व अन्य पदाधिकारी गण, ब्लॉक घरघोड़ा अध्यक्ष माधव राणा व अन्य पदाधिकारी गण,
ब्लॉक लैलूंगा अध्यक्ष निशामणि कुराल व अन्य पदाधिकारी गण, ब्लॉक तमनार अध्यक्ष झुमुकलाल कुराल, उपाध्यक्ष गाण्डाराय कुम्हार, कोषाध्यक्ष खगेश्वर कुम्भकार, सचिव अनंत कुमार कुम्हार, मीडिया प्रभारी रोहित कुराल, संदेश वाहक चंद्रमणि कुम्हार, संरक्षक छत्तरसाय कुम्हार, सरधाराम कुम्हार, बल्लभ राणा, रुद्रपाल चक्रवर्ती,शकुंतला कुराल, पुर्णवती, सुकमती, पुष्पा व एवं ब्लॉक तमनार के सभी ग्राम से बड़ी संख्या में युवा महिला,वरिष्ठगणो की उपस्थिति रही। समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त कर समापन किया गया।


