तमनार
स्वच्छ विद्यालय रेटिंग में शा.कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गोढ़ी विकास खंड तमनार अव्वल

स्वच्छ विद्यालय रेटिंग में शा.कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गोढ़ी विकास खंड तमनार अव्वल
तमनार @ संदेशा 24 दिनांक 16/06/2022 को शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नटवर शाला रायगढ़ में जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम में, ‘शा. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गोढ़ी विकास खंड तमनार को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान किया गया।
स्वच्छता के कई पैमाने से गुजर कर यह उपलब्धी हासिल करने में इस स्कूल के शिक्षक, शाला शिक्षा समिति के समस्त सदस्य गणों का विशेष सहयोग है।स्वच्छ विद्यालय रेटिंग में शा.कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पांच स्टार लाकर उत्कृष्ट श्रेणी में नाम दर्ज कर तमनार विकास खंड को गौरवान्वित किया है। कन्या शाला गोढ़ी के प्रधान पाठक द्वारा ग्रामवासी व विद्यालय की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

