बरभांठा चौक तमनार में आमने सामने ट्रेलर के जोरदार भिड़ंत से चालक हुआ घायल,वाहनों की लगी लम्बी कतार तमनार पुलिस मौके पर

बरभांठा चौक तमनार में आमने सामने ट्रेलर के जोरदार भिड़ंत से चालक हुआ घायल,वाहनों की लगी लम्बी कतार तमनार पुलिस मौके पर
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
थाना तमनार अंतर्गत बरभांठा चौक तमनार में 22 जून करीबन 11 बजे आमने सामने ट्रेलर के जोरदार भिड़ंत से चालक स्टेरिंग में फंस गया जिसे जेसीबी से निकालकर घायल चालक को एम्बुलेंस से सीएचसी तमनार में ले जाया गया है।

वहीं सड़क की दोनों ओर सैकड़ो वाहनों की लम्बी कतार लग गई।तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाकर जांच कार्रवाई में जुट गई है।

।ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही ट्रेलर तेज रफ्तार से चला रहे थे वहीं मौके पर सीजी 13 la 1670 की चालक फरार हो गया।ऑडी 16 e 5921ट्रेलर वाहन की चालक फंस गया काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। वही घटना स्थल पर सैकड़ो लोग एकत्रित हो गए। घटना के दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ो वाहनों की लंबा जाम लग गया।


