ग्राम लिबरा के पास अज्ञात वाहन के चपेट में बाईक चालक की मौके पर ही मौत

ग्राम लिबरा के पास अज्ञात वाहन के चपेट में बाईक चालक की मौके पर ही मौत
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
थाना तमनार अंतर्गत ग्राम लिबरा के पास 22 जून 2 022 को करीबन 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीपी बंजारे दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया गया फिर भी शाम तक सड़क में वाहनों के पहिया थमा रहा।

शासन की ओर से तहसीलदार तमनार द्वारा तत्काल 25 हजार रुपये प्रदाय की गई। ट्रेलर संघ जिंदल प्रबंधन द्वारा भी तत्काल एक लाख रुपये आर्थिक सहयोग राशि प्रदाय की गई। वही मृतक के बेटी को जिंदल में नॉकरी में रखने आश्वासन दिया गया है।

थाना तमनार से जानकारी के अनुसार मृतक धजाराम सिदार पिता दयाराम सिदार उम्र 40 वर्ष वर्तमान निवासी ग्राम कोमर थाना रेंगाली जिला झारसुगड़ा उड़ीसा में विगत 20 वर्ष से ससुराल में रहता है। मृतक का पैतृक ग्राम झरना थाना तमनार जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ है। तमनार थाना में धारा 174 जा फ़ॉ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


