सराईपाली स्कूल में बाल संसद का गठन,गांव में निकाली गई नशा मुक्ति अभियान रैली

सराईपाली स्कूल में बाल संसद का गठन,गांव में निकाली गई नशा मुक्ति अभियान रैली तमनार@ संदेशा 24 शैक्षणिक सत्र 2022-23 अध्यापन कार्य प्रारंभ हो गए हैं l सभी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ सह-संज्ञानात्मक गतिविधि प्रारंभ हो चुकी है इसी के तारतम्य में माध्यमिक शाला सराईपाली संकुल केंद्र सराईपाली विकासखंड तमनार के विद्यार्थियों का बाल संसद का गठन आज दिनांक 25 जून 2022 को किया गयाl
कार्यक्रम माध्यमिक शाला सराईपाली के प्रधान पाठक विजय कुमार पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई lप्रधानमंत्री- गोल्डी साव,उप प्रधानमंत्री घनश्याम साव,
मुख्यमंत्री प्रशांत प्रधान
स्वस्थ्य मंत्री कावेरी रौतिया
खाद्य मंत्री मन्दाकिनी
क्रीड़ा मंत्री नमिता सिदार
के रूप में चयन किया गया कार्यक्रम में शिक्षिका सरोजिनी यादव एवं शिक्षक विकास रंजन सिंहा अन्य शिक्षक शिक्षिकाओ की उपस्थिति रही। नशा मुक्ति अभियान जागरूकता रैली हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली पूरे सराईपाली ग्राम में निकाली गई l जिसके तहत बच्चों ने ग्राम भ्रमण कर ग्राम वासियों को नशा से दूर रहने हेतु जागरूक किया l
साथ ही साथ नशा करने के दुष्प्रभाव को भी सभी को बताया l
राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शालाओं के 100 मीटर के परिधि को नशा मुक्ति जोन घोषित किया गया है l
जिसके अंतर्गत गुड़ाखू, गुटका ,बीड़ी ,सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थ का सेवन वर्जित है l यदि कोई इस प्रतिबंधित क्षेत्र में नशा करते पकड़ा जाता है तो ₹200 जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है l

