जेपीएल तमनार में इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा विद्युत सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

जेपीएल तमनार में इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा विद्युत सुरक्षा सप्ताह का आयोजनतमनार @ संदेशा 24 जेपीएल तमनार में इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा विद्युत सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 26 जून से 2 जुलाई 2022 तक किया गया है।
विभाग द्वारा आयोजित किए गए विद्युत सुरक्षा सप्ताह ढीले तारो से बचे बिजली के आग रोके उद्देश्य के तहत विद्युत सुरक्षा संबंधी सामान्य सावधानियों के बारे में जेपीएल अधिकारी कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों को जागरूक करते शून्य दुर्घटना लक्ष्य पाने अहम जानकारिया देकर सुरक्षा शपथ ली गई। इलेक्ट्रिकल विभाग बी स्वाईं ने इलेक्ट्रिकल सेफ्टी वीक ढीले तारो से बचे बिजली के आग रोके उद्देश्य हेतु अतिथियों कर्मचारियों का स्वागत उदबोधन पश्चात हर्षवर्धन चन्द्राकर द्वारा सुरक्षा शपथ कराया गया।
जेपीएल तमनार के कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड सीएन सिंह, उपाध्यक्ष गजेन्द्र रावत ने विद्युत सुरक्षा,सावधानियों के बारे में जानकारी देते संयत्र को औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों पर ले जाने शून्य क्षति लक्ष्य पाने प्रोत्साहित किया गया। सहायक उपाध्यक्ष अजित राय ने सभी का आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा किया गया।

