जनपद पंचायत तमनार में सुमता सभा कक्ष शुभारंभ, प्रथम सामान्य सभा बैठक

जनपद पंचायत तमनार में सुमता सभा कक्ष शुभारंभ, प्रथम सामान्य सभा बैठक
तमनार (दुलेन्द्र पटेल) 25.6.2020 जनपद पंचायत तमनार में 25 जून को सुमता सभा कक्ष शुभारंभ के साथ प्रथम सामान्य सभा बैठक आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पेंशन स्वीकृत व शिक्षकों का नियमितीकरण एवं स्थानांतरण हेतु अनुमोदन किया गया।
वैश्विक कोरोना महामारी बचाव हेतु शासन के निर्देशों का पालन करते हुए प्रथम सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की प्रथम सामान्य सभा बैठक मे मुख्यमंत्री पेंशन 333 लोगो की स्वीकृत किया गया एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता पेंशन 7 लोगो का स्वीकृत किया गया। शिक्षकों का नियमितीकरण एवं स्थानांतरण हेतु अनुमोदन किया गया।बैठक में अध्यक्षता श्रीमती सविता कमल राठिया एवं उपाध्यक्ष बुढ़ा गौटिया अन्य सभापति जनपद सदस्य सीईओ बीआर साहू,बी एम ओ डॉ. डी.एस पैंकरा,वरिष्ठ उद्यान अधिकारी संजय भगत अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


