रायगढ़
रानू साहू होंगी रायगढ़ की नई कलेक्टर,भीमसिंह का रायपुर तबादला.. IAS अधिकारियों का तबादला..

रानू साहू होंगी रायगढ़ की नई कलेक्टर,भीमसिंह का रायपुर तबादला.. IAS अधिकारियों का तबादला..रायगढ़ @ संदेशा 24 राज्य शासन द्वारा 3 दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह का नाम भी शामिल है। जिन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ किया गया है तथा उन्हें आयुक्त वाणिज्यकर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कोरबा कलेक्टर रानू साहू को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है।




