जेपीएल तमनार के ठेका कर्मचारी से आनलाईन ठगी पर तमनार थाना में मामला दर्ज

जेपीएल तमनार के ठेका कर्मचारी से आनलाईन ठगी पर तमनार थाना में मामला दर्ज
तमनार @ संदेशा 24
प्रार्थी ग्यासुददीन कादरी पिता गुलाम नबी कादरी उम्र 37 साल ग्राम तारागढ तह लैलुंगा जिला रायगढ का निवासी है जो कि वर्ष 2005 से जे पी एल तमनार में ठेके दार पदमीनी बेहरा के अधीन गैरेज में सिप्ट इंचार्ज का काम करता है दिनांक 19.06.22 को मोबाईल में मिसो कंपनी से आन लाईन सलवार सुट मंगवाया था। समान दिनांक 28.06.22 तक नही मिल पाया था इसलिये कस्टमर केयर नंबर से जानकारी ले रहा था तभी मेरे मोबाईल में xxxxxxxx31 से फोन आया और उसने कहा कि आपका समान डिलीवरी नही हुआ है आपका पैसा रिफंड करना है आप मेरे अधीकारी से बात कर लीजिये और तुरंत xxxxxxxx86 से प्रार्थी के मोबाईल पर फोन आने लगा उसे मै रिसीव किया तो उसने कहा कि आपका समान डिलीवरी नही हुआ है आपका पैसा रि फंड करना है अपने ए टी एम नंबर का पुरा नंबर बता दीजिये तो प्रार्थी ने मोबाई में कैमरा से अपने ए टी एम कार्ड का फोटो उसे दिखा दिया उसके तुरंत बाद लगभग 04.30 से 5.00 के बीच एसबीआई शाखा तमनार के खाता क्रतांक xxxxxx59 से कुल सात बार में 14,2043 रुपये का अज्ञात ब्यक्ति ने आहरण कर लिया है। प्रार्थी ने जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु आवेदन दिया गया। अवेदन पत्र के अवलोकन से अपराध धारा 420,34 भा द वि का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


